
Bhumi poojan for invstor meet in Lucknow
कानपुर. उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने पत्रिका संवाददाता से खास बातचीत के दौरान कहा कि आजादी के 70 साल बीत जाने के भारत पिछड़ रहा था। पहले सरहद पर हमारे पड़ोसी मुल्क आंख दिखाते थे, अमेरिका से लेकर जापान हमें वो अहमियत नहीं देता था, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद विदेशी भी गले लगा रहे हैं, वहीं दुश्मन देश अब आंख दिखाने की जुर्रत नहीं कर सकते। असल में सत्ता राजा नहीं, बल्कि प्रजा के हाथों में है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के चलते भारत और उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सूबे की जनता से अपील है कि वो दशहर के दिन से खादी पहनने और स्वच्छता के लिए जागरूक बनने का संकल्प लें। रोहिंग्या मुसलमानों पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि गैर कानूनी ढंग से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार छोड़ा जाएगा।
खादी पहने और लोगों को जागरूक करें
यूपी के कैबिनेट मंत्री व कानपुर से भाजपा के विधायक शनिवार के दशहरे के मौके पर अपने घर आए थे। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों से मिलकर बुराई पर सच्चाई की जीत की शुभकामना दे रहे थे। मंत्री ने बताया कि योगी सरकार के छह माह के कार्यकाल के दौरान कई योजनाएं जनता के लिए आईं, जो जमीन पर अब दिख रही हैं। योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो सेल बनाया। अपराधियों के खात्मे के पुलिस के हाथ खोल दिए। अब अपराधियों को चुन-चुन कर जेल या ऊपर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानपुर की बंद पड़ी मिलें जल्द से जल्द चालू हों, इसके लिए केंद्र सरकार से बात चल रही है। नए साल में कई चिमनियां से धुंआ निकलना शुरू हो जाएगा। मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि 70 साल तक सत्ता राजाओं के हाथों में रही है, 2014 में वो पहली बार प्रजा के हाथों में आई है। भाजपा सरकार जीरो टालरेंस पर काम कर रही है।
दशहरे के दिन खादी पहनने की करें शुरुआत
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने यूपी की जनता से अपील करते हुए कहा कि भगवान राम ने आज के ही दिन रावण का वध कर रामराज की स्थापना की थी। इसलिए इस पवित्र पर्व के दिन से जनता ज्यादा से ज्यादा खादी के वस्त्र पहने। मंत्री ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना मेक-इन-इंडिया तभी सफल होगा, जब हर घर में खादी के वस्त्र होंगे। मंत्री ने बताया कि कुछ माह बाद खादी के ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में बाजार में उपलब्ध होंगे। खादी के वस्त्र ज्यादा से ज्यादा बने इसके लिए मिलें शुरू कराने की रूपरेखा बनाई गई है। कानपुर में ही कई कपड़े के कारखाने खोले जाएंगे, जहां खादी के वस्त्र तो बनेंगे ही साथ में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
यूपी को विकास के पहले पायदान पर है लाना
सत्यदेव पचौरी ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता के पैसे का बेजा इस्तमाल किया। लेकिन योगी सरकार अपने लक्ष्य के अनुरूप काम कर रही है। किसानों का कर्जामाफ किया गया, नहरों में पानी, बिजली, सड़क सुरक्षा की व्यवस्था कराई गई। छह के कार्यकाल में जो काम इस सरकार ने कर दिखाया वो पंद्रह साल तक सत्ता में रही सपा-बसपा ने नहीं किया सपा सरकार में परिवार और सैफई क विकास हुआ, जबकि बसपा में बहन जी का घर चमका। मंत्री पचौरी ने माना कि अभी भी कुछ जिलों में कानून व्यवस्था खराब है, जिसे इसी साल तक दुरूस्त कर लिया जाएगा। योगी सरकार ने टारगेट तय कर रखा है कि 2020 तक हम यूपी को उत्तम प्रदेश के साथ ही देश का नंबर वन राज्य बनाकर दम लेंगे।
भगवान राम का मंदिर बनेगा
मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि राममंदिर का मामला कोर्ट में चल रहा है और हमें उम्मीद है कि दोनों धर्मों के लोग मिलजुल कर रास्ता निकाल लेंगे। अयोध्या में राममंदिर बनेगा, लेकिन सबकि सहमति।
रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार छोड़ा जाएगा
रोहिंग्या मुसलमानों के प्रश्न के जवाब में सत्यदेव पचौरी ने कहा कि जो भी देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो उसे निकाला जाना चाहिए। भाजपा सरकार देश की सुरक्षा पर कोई समझाता नहीं कर सकती। बिना वीजा के देश के अंदर गैर कानूनी ढंग से रहे रहे रोहिंग्या को यहां से लेकर म्यांमार छोड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा ऐेसे मामले पर राजनीति नहीं करनी चहिए। क्योंकि खूफिया एजेंसियों ने इनके तार पकिस्तान में बैठे आंतकियों से बताए हैं। हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और इसे कोई भी ताकत तोड़ नहीं सकती। छह माह के कार्यकाल के दौरान एक भी दंगे न होना इसका प्रमाण है कि योगी सरकार सबका, साथ, सबका विकास रूपी एजेंडे में काम कर रही है।
Updated on:
01 Oct 2017 08:12 am
Published on:
01 Oct 2017 07:56 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
