17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करौली में मंदिर में पूजा को लेकर बवाल, दो गांवों के बीच चली तलवारें-फरसे और लाठियां, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

घंटों चला पथराव, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल, आगजनी और फायरिंग की सूचना...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 27 Jan 2018, 1:44 PM IST

Clash

जयपुर। करौली में शुक्रवार शाम भैरव मंदिर में पूजा की बात को लेकर बवाल इतना बढ़ा कि दो दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। लाठियां, फरसे और तलवारें लेकर दो गांव के लोग आमने-सामने हो गए। पुलिस के आने से पहले ही जोरदार झगड़ा हुआ।

पहाड़ी पर चढ़ की दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी
एक पक्ष पहाड़ी पर चढ़ गया और दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी कर डाली। पुलिस ने मौके पर हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। देर रात तक कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। आज सवेरे तक मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात है।

इसलिए हुआ बवाल
टोडाभीम उपखंड के गाजीपुर गांव में भैरव मंदिर में पूजा को लेकर करीरी व गाजीपुर दोनों गांव आमने-सामने हुए। गाजीपुर में भैरव बाबा के मंदिर की पूजा का अधिकार गाजीपुर गांव को मिला हुआ था। पिछले दिनों एक मर्डर के बाद पुजारी को हटाकर गाजीपुर गांव का एक जोगी यहां पूजा करने लगा। जिससे करीरी वासी नाखुश थे। यह विवाद देवस्थान विभाग उदयपुर में विचाराधीन था, लेकिन पिछले दिनों इसका फैसला गाजीपुर गांव के पक्ष में हुआ। गाजीपुर के लोगों ने जोगी को हटाकर कल मंदिर में पूजा शुरू कर दी। इसे लेकर करीरी गांव के लोगों ने गाजीपुरा गांव के लोगों पर हमला कर दिया। लोगों का कहना है कि करीरी गांव के लाग जबरदस्ती मंदिर पर अपना अधिकार जता रहा है जबकि मंदिर में वर्षों से पूजा का अधिकार गाजीपुर गांव वासियों के पास ही रहा है। जिसका फैसला देव स्थान विभाग की ओर से गाजीपुर गांव के पक्ष में हुआ है। गुस्साए लोगों ने झोपडिय़ों में आग लगा दी, पथराव में तकरीबन 25 लोग घायल हो गए। जिला कलेक्टर एवं एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया गाडिय़ों द्वारा माइक द्वारा अलाउंस मेट कर जनता से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। 3 गांवों करीरी, गाजीपुर, खानपुर में धारा 144 लागू करने के भी समाचार है।