17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खास शख्स के दबाव में आकर लिया सलमान खान ने शादी का फैसला

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान हाल ही में सानिया मिर्जा की बुक 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' के लॉन्च पर पहुंचे। बातचीत के दौरान सलमान ने अपने जीवन की कई बाते शेयर की। सलमान ने कहा,‘मेरे पिता चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलूं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 18 Jul 2016, 4:28 PM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान हाल ही में सानिया मिर्जा की बुक 'ऐस अगेंस्ट ऑड्स' के लॉन्च पर पहुंचे। बातचीत के दौरान सलमान ने अपने जीवन की कई बाते शेयर की। सलमान ने कहा,‘मेरे पिता चाहते थे कि मैं क्रिकेट खेलूं। यह आसानी से हो सकता था लेकिन मैं सुबह साढ़े पांच बजे क्रिकेट के अभ्यास के लिए नहीं जा सकता था। मेरे लिए यही जीवन बहुत मुश्किल है, क्रिकेट तो और भी मुश्किल हो जाता।

अब ये बात तो सलमान के करियर की थी लेकिन इसी बीच किसी ने भाईजान की शादी की बात कर डाली। सलमान से पूछा गया कि क्या वो 18 नवंबर को शादी करने वाले हैं। इस पर सलमान ने जबाव दिया कि अभी कुछ पता नहीं, देखते हैं.... वैसे ये 18 नवंबर 20-25 नवंबर से चल रहे हैं।

मेरी शादी नवंबर में होगी या किस साल होगी ये तो पता नहीं लेकिन होगी जरूर। कार्यक्रम में मौजूद सानिया मिर्जा ने जवाब देते हुए कहा, 'कोई बात नहीं। ज्यादा औरतों को इस बात से शिकायत नहीं है कि आप शादी नहीं कर रहे हैं।'

इस पर सलमान ने कहा, 'कुछ औरतों को मैं जानता हूं..आपको नहीं पता मुझ पर शादी का कितना प्रेशर है। कुछ औरतों से मेरा मतलब मेरी मां और बहनों से है। बता दें कि 18 नवंबर को ही उनके माता-पिता और बहन अर्पिता की भी शादी हुई थी और कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान भी इस डेट को शादी के बधंन में बंध सकते है।

वैसे भी काफी लंबे समय से सलमान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वतूंर का नाम खूब सुर्खियों में है और बताया जा रहा है कि सलमान की मां सलमा को लूलिया पसंद है। ये तो सलमान की शादी और निजी जिंदगी की बात थी अब बात करते हैं उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सुल्तान की। जिसने भारत में ग्यारहवें दिन लगभग 260 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।