8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karauli gang rape : सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पीड़िता परिवार संग दिया धरना, 50 लाख रुपए मांगा मुआवजा

Karauli gang rape : करौली गैंग रेप में मृतक युवती के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से नाखुश होकर उसके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में किरोड़ी लाल मीणा शामिल हुए। और पीड़िता के परिवार के लिए पचास लाख रुपए का मुआवजा मांगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jul 2023, 3:03 PM IST

kirodi_lal_meena.jpg

Kirodi Lal Meena

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को राजस्थान के करौली जिले में एक कुएं में मृत पाई गई दलित लड़की के परिवार के सदस्यों के साथ धरना दिया। गुरुवार को मीणा थाने पहुंचे और मृतका के परिवार के लिए 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने पुलिस पर तथ्यों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ दोबारा शव परीक्षण की मांग की। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, लड़की को घर से अगवा कर लिया गया और उसके साथ रेप किया गया। उसके शरीर पर दो गोलियां पाई गईं। साथ ही, जलने के निशान पाए जाने पर हमलावरों ने उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला था। प्रशासन घटना में हेरफेर करने की कोशिश कर रहा है।

सांसद दीया कुमारी और सांसद रंजीता कोली मौके पर पहुंची

करौली जिले की एसपी ममता गुप्ता ने लड़़की के शरीर पर गोली लगने की पुष्टि की है। राजसमंद सांसद दीया कुमारी और भरतपुर सांसद रंजीता कोली शुक्रवार को मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। दीया कुमारी ने प्रशासन पर इस मुद्दे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें - Weather Update : चार दिन जोरदार बारिश का IMD अलर्ट, तीन घंटों में इन 6 जिलों में होगी झमाझम बारिश

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से नाखुश, विरोध प्रदर्शन

गौरतलब है कि गुरुवार को करौली जिले में 20 वर्षीय दलित लड़की का शव एक कुएं से निकाला गया था। पुलिस ने शुरुआत में इसे 'आत्महत्या' बताया और शव परीक्षण कराया। लेकिन लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण किया गया, बलात्कार किया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से नाखुश होकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें आज सुबह किरोड़ी लाल मीणा भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें - नई नवेली दुल्हन की हैरान करने वाली करतूत, तीसरी रात जब पति की आंखें खुली तो उड़ गए होश