Weather Update : पूरा देश इस वक्त मॉनसूनी बारिश से सराबोर है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी। राजस्थान में भी आने वाले चार दिन जबरदस्त बारिश के आसार हैं। IMD की Prediction है कि पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में 14 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक जोरदार बारिश होगी। राजस्थान में किन जिलों में बारिश होगी, इसके बारे में कौतुहल है। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, सीकर, चुरू, बीकानेर सहित कई जिले में आज बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आने वाले तीन घंटों में भीलवाड़ा, बूंदी, चुरू, अजमेर, नागौर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है।