
karauli
नहीं है फार्मासिस्ट, कम्पाउण्डर कर रहे दवा िवतरण
कुडगांव. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में फार्मासिस्ट का पद गत कई सालों से रिक्त है। इससे दवाई वितरण व्यवस्था का सुचारू संचालन नहीं हो पा रहा है। फार्मासिस्ट के अभाव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्सक कर्मियों को दवाई वितरण करनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बाद भी स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है। ८ वर्ष से फार्मासिस्ट नहीं होने से दवाई वितरण कार्य कंपाउंडर को करना पड़ रहा है। इससे कई बार चिकित्सकीय कामकाज भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत हुआ है तब से अभी तक यहां फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की है जिससे कई बार दवाइयों को समझने में भी परेशानी होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की नियुक्ति किए जाने की मांग की है।
यह है नियम
चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का वितरण केवल फार्मासिस्ट के द्वारा ही किया जा सकता है, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किसी फार्मासिस्ट को नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फार्मासिस्ट नियुक्त है, लेकिन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी यहां फार्मासिस्ट की नियुक्ति नहीं की गई है।
इनका कहना है
कुड़गांव के सामुदाियक स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त फार्मासिस्ट के पद के बारे में उच्चािधकािरयों को अवगत कराया हुआ है। अभी स्थानांतरनों से बैन खुले है, शीघ्र ही पद को भरने की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ.िदनेशचन्द मीना, सीएमएचओ करौली
Published on:
14 Oct 2022, 12:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.