2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश आजाद हुए 70 साल से ज्यादा हो गए लेकिन राजस्थान के इस शहर में नहीं चली रेल, लोगों ने नेताजी से पूछा क्यों हुए फेल

रेल कार्य शुरू कराने की सरकार कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पटरी भी नहीं बिछ पाई...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Vijay ram

•

Updated: 31 Mar 2018, 4:57 PM IST

 karauli hindaun hindi news


करौली.
देश के आजाद हुए 70 साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन राजस्थान के करौली शहर में रेल नहीं चल पाई है। इसे लेकर रेल कार्य शुरू कराने की केंद्र सरकार कई बार घोषणा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पटरी भी नहीं बिछ पाई हैं। इस पर लोगों ने नेताजी से पूछा क्यों हुए फेल?

रेल विकास समिति करौली के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने यहां पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा से रेल नहीं होने पर सफाई मांगी। तब उन्होंने करौली रेल परियोजना के बंद कार्य को शुरू करने की बात कही।

वहीं, समिति की ओर से ज्ञापन में बताया गया कि धौलपुर से करौली होते हुए गंगापुरसिटी रेलवे परियोजना का काम भाजपा सरकार के प्रभावशाली नेताओं ने अपने खुद के हितों के कारण से रुकवाया हुआ है। जबकि सरकार की नीति सभी नेरो गेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की है। इस नीति के साथ रेलवे तथा आमजन के फायदे की इस परियोजना के काम को न केवल रोका हुआ है बल्कि इसके दिशा बदलने की तैयारी की जा रही है।

लोगों ने भाजपा नेता से इस बारे में विरोध जतायाऔर कहा कि वे उनकी भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएं। मुलाकात करने गए लगभग ३० से ४० सदस्यों ने भजनलाल से खुलकर बातचीत की। भजनलाल ने रेल मामले में हर संभव मदद करने और उनकी मांग को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से वेणुगोपाल शर्मा, मदनमोहन स्वामी, सत्येन चतुर्वेदी, जितेन्द्र भूषण, पूरण प्रताप चतुर्वेदी, राजेन्द्र भारद्वाज, रमेश पाराशर, वैध ओमप्रकाश, अजय धावाई, कुलदीप शर्मा, विनोद गुर्जर आदि शामिल थे।

दीनदयाल वाहिनी की बैठक संगठन की मजबूती पर जोर
नादौती. उपखण्ड के जीतकीपुर गांव में शुक्रवार को दीनदयाल वाहिनी के टोडाभीम विधानसभा अध्यक्ष रविप्रताप राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित वाहिनी के कार्यकर्ताओं की बैठक में दिव्य भारत निर्माण से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा की गई। बैठक में दीन दयाल वाहिनी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेन्द्र सिंह मीना मुख्य अतिथि थे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि मीना ने कहा कि देश में ५० प्रतिशत जनसंख्या युवाओं की है। देश को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने के लिए युवा ताकत की जरूरत है। विधानसभा अध्यक्ष राठौड़ ने संगठन की क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। वाहिनी गुढ़ाचन्द्रजी मण्डल महामंत्री कृष्याकुमार शर्मा फौजी, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, दीनदयाल प्रबुद्ध वाहिनी के मण्डल उपाध्यक्ष भगवानसहाय शर्मा, विक्रम मीना, रिंकेश बैरवा ने विचार व्यक्त किए। संगठन की एकजुटता पर जोर दिया गया।

भाजपा बैठक आज
करौली. भाजपा के विधानसभा कार्यक्रम के तहत शनिवार को करौली क्षेत्र की बैठक यहां सुंदर पैलेसे में संगठन के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा लेंगे। इसके बाद सपोटरा क्षेत्र की बैठक सपोटरा में डॉ.जयपाल मीना के विवाह स्थल में होगी। यह जानकारी भाजपा के कार्यालय मंत्री अनूप शर्मा ने दी।

कचरा संग्रहण वाहनों का उद्घाटन आज
श्रीमहावीरजी (हिण्डौनसिटी). स्वच्छ भारत मिशन के तहत श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर कमेटी ने श्रीमहावीरजी क्षेत्र में घर-घर से सूखा और गीला कचरा संग्रहण के लिए दो अत्याधुनिक कचरा संग्रहण वाहन उपलब्ध कराए हैं। मंदिर कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सुबह ८.३० बजे कटरा परिसर में इन वाहनों का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।