28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: सैन्य सम्मान से हुई सीमा सुरक्षा बल के जवान की अंत्येष्टि, बीएसएफ जवानों ने दी सलामी

जब तक सूरज चांद रहेगा विजय तेरा नाम रहेगा। गगन भेदी नारों के उद्घोष के बीच नादौती उपखण्ड के बाडाबाजिदपुर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान विजय कुमार बैरवा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Jan 2024, 4:28 PM IST

rinku_kumar_bairwa.jpg

करौली। जब तक सूरज चांद रहेगा विजय तेरा नाम रहेगा। गगन भेदी नारों के उद्घोष के बीच नादौती उपखण्ड के बाडाबाजिदपुर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान विजय कुमार बैरवा की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि की गई। इस दौरान सैनिक विजय के ज्येष्ठ पुत्र रिंकू बैरवा ने पिता को मुखाग्नि दी।

बीएसएफ के जवान विजय कुमार बैरवा की 13 जनवरी की शाम दिल्ली में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनके शव को 14 जनवरी की शाम बीएसएफ के जवानों द्वारा थाने लाया गया। वहां से सोमवार दोपहर जुलूस के रूप में उनके पैतृक गांव बाडा बाजिदपुर ले जाया गया। जहां दिल्ली से आए एक दर्जन से अधिक बीएसएफ के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी।

इससे पहले क्षेत्रीय विधायक घनश्याम महर सहित प्रधान प्रतिनिधि बहादुर सिंह गुर्जर, पुलिस उपअधीक्षक टोडाभीम अमर सिंह मीना, तहसीलदार धर्मेन्द्र मीना, सरपंच प्रतिनिधि अतराज खटाना, समाजसेवी डॉ. बी.एल. बैरवा, अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बैरवा, जिलाध्यक्ष श्रीमन बैरवा, नादौती सरपंच रमेशचंद कोली, थानाधिकारी रामनाथ सिंह, सपोटरा के पूर्व प्रधान रामकुमार बैरवा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुरारीलाल गुर्जर, युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विष्णु खटाना ने पुष्प चक्र अर्पित किया।


दिल्ली से आये बीएसएफ के निरीक्षक मुकेश झा ने सैनिक की पार्थिव देह से लिपटे तिरंगे को उनके ज्येष्ठ पुत्र को प्रदान किया। निरीक्षक झा ने बताया कि सैनिक विजय कुमार मेघालय के अंतर्गत शिलांग में तैनात थे। वे किसी सरकारी कार्य से दिल्ली आ रहे थे। इस बीच उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिनको दिल्ली के लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई।