राजस्थान परिवहन निगम के सवाई माधोपुर आगार की ओर से देई (बूंदी) से गोवर्धन धाम उत्तप्रदेश वाया गंगापुर सिटी, नादौती होते हुए नई रोडवेज बस सेवा संचालन के आदेश जारी किए हैं। बस का संचालन मंगलवार से होगा। सवाईमाधोपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि बस का संचालन होने से गणेश धाम रणथंभौर सवाईमाधोपुर, मेहंदीपुर बालाजी तथा गोवर्धन धाम उत्तरप्रदेश दर्शन के लिए आने-जाने वाले भक्तों सहित अन्य लोगों को लाभ मिल सकेगा। यह बस सेवा सुबह 06.40 बजे देई से प्रस्थान कर 12 बजे नादौती आएगी। शाम चार बजे गोवर्धनजी पहुंचेगी।