25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: गांव के लोगों ने इस मार्ग के लिए रोडवेज बस की उठाई मांग, 20 गांवों को हो रही परेशानी

राजस्थान में रोडवेज बस की सीधी सेवा नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 10 Nov 2024, 2:33 PM IST

बालघाट कस्बे से गंगापुरसिटी जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बस की सीधी सेवा नहीं मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बालघाट से गंगापुरसिटी के लिए सीधे रोडवेज बस संचालन की मांग को लेकर ग्रामीण बसीम, सिराज, मओल, लाला, शकील, साजिद, गोदू मीणा आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बालघाट कस्बे से वाया नांगल शेरपुर, जहांनगर मोरड़ा, कमालपुरा, धवान, घोलेटा, तिमावा होकर गंगापुर सिटी के लिए रोडवेज बस संचालन की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि रोडवेज बस के अभाव में 20 गांवों की करीब 50 हजार आबादी को परेशानी हो रही है। निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है। जिससे अधिक किराया देना पड़ता है। ओवरलोड वाहनों में सफर करना पड़ता है। निजी बस चालक, जीप चालक आदि मनमानी करते हैं। इधर, मामले में रोडवेज डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर रूट का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: इस मार्ग के लिए पहली बार चलेगी रोडवेज बस, खुशी से खिले ग्रामीणों के चेहरे