28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, युवक की जलने से हुई मौत दोस्त की शादी में जा रहे थे

करौली. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मासलपुर क्षेत्र के मचानी गांव के बस स्टैंड के समीप देर रात एक अनियंत्रित कार पलटने से उसमें आग लग गई। हादसे में एक 27 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल करौली में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को मासलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाप्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि मृतक मध्यप्रदेश के सीधी जिले के तिथारा निवासी अंकित द्विवेदी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Jitendra Sharma

•

Updated: 23 May 2024, 9:42 PM IST

करौली. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मासलपुर क्षेत्र के मचानी गांव के बस स्टैंड के समीप देर रात एक अनियंत्रित कार पलटने से उसमें आग लग गई। हादसे में एक 27 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई। जबकि दो जने घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल करौली में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को मासलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है। थानाप्रभारी चंचल शर्मा ने बताया कि मृतक मध्यप्रदेश के सीधी जिले के तिथारा निवासी अंकित द्विवेदी है। कार में चालक समेत तीन जने सवार थे। वहीं शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जिसकी सूचना परिजनों को दे दी गई।

दोस्त की शादी में जा रहे थे तीनों जने कार से अपने दोस्त की शादी में ङ्क्षहडौन जा रहे थे। तीनों अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। कार सवार संजय कुमार मध्यप्रदेश के ललितपुर एवं दिनेश उत्तर प्रदेश के झांसी का रहने वाला है। बुधवार को तीनों एक साथ अपने दोस्त की शादी में ग्वालियर से कार में सवार होकर मनीरामपुरा (हिण्डौन) के लिए रवाना हुए। रात को करीब एक बजे मचानी बस स्टैंड के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। जिसमें अंकित की कार में जल कर मौके पर ही मौत हो गई।

कार में सवार दिनेश व संजय कुमार घायल हो गए। जिसमें संजय गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों घायलों को करौली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल संजय कुमार को जयपुर रैफर किया गया है। जबकि दिनेश को चोटें आईं। सूचना पर दिनेश के परिजन करौली पहुंच गए। दिनेश को उपचार के बाद परिजन घर लेकर चले गए। कार अनियंत्रित होने से हादसा इतना भीषण था कि आग से कार खाक हो गई।

अंकित का शव भी कार में ही जलकर कंकाल बन गया। कार का एक टायर निकल कर दूर जा गिरा। जबकि तीन टायर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।