17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसोई में काम कर रही थी महिलाएं अचानक से फट गया गैस सिलेंडर, एक महिला की मौत, दो घायल

स्थानीय लोगों ने मिट्टी ड़ालकर आग पर काबू पाया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Dinesh Saini

•

Updated: 6 Dec 2017, 12:05 PM IST

burn

करौली/जयपुर। करौली जिले में आज एक सिलेंडर फट जाने से एक महिला की जलने से मौत हो गई। वही दो अन्य महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गई। ये भयानक हादसा आज सुबह मासलपुर के मरदयी गांव हुआ। हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं रसोई में दैनिक कामकाज कर रही थी। इसी दौरान लीकेज सिलेंडर से निकल रही गैस ने अचानक आग पकड़ ली। जिसके बाद सिलेंडर भभक उठा और गर्म होकर फट गया।

सिलेंडर फटने से रसोई में काम कर रही महिलाएं उसकी चपेट में आ गई। जिसके बाद एक महिला की मौत हो गई व दो महिलाएं घायल हो गई। मृतक महिला का नाम लीला बताया जा रहा है। वही गंभीर घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिट्टी ड़ालकर आग पर काबू पाया। साथ ही तीनों घायल महिलाओं को अस्पताल में पहुंचाया जहां पहुंचते-पहुंचते एक ने दम तोड़ दिया।