28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार जिंदगियां लील गया आंधी तूफान, छह लोग घायल

कासगंज में आए तूफान में गिरी मकान की दीवार, तीन लोगों की हुई मौत, ट्रॉली पलटने से एक मरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 14 May 2018, 9:20 AM IST

Thunderstorm alert in UP

यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट

कासगंज। पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के चलते मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आंधी और तूफान की तीव्रता पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। रविवार रात आई आंधी और तूफान ने कासगंज में चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग एक मकान की दीवार गिरने से दबकर मर गए तो एक की मौत ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से हुई है। वहीं तूफान में छह लोग घायल भी हुए हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने सभी घायलों का हाल जानने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया है।

मकान की दीवार गिर गई

रविवार को आंधी और तूफान आने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं। प्रशासन ने पहले से अलर्ट जारी किया था। आंधी की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की थी कि जर्जर मकानों को खाली कर दें। रविवार को देर शाम जैसे ही काले बादलों ने डेरा डाला, लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। आंधी और बारिश के दौरान सहावर क्षेत्र के फरौली गांव में मकान की दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हो गया। तीन लोगों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम भरकर उन्हें पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई की।

तेज हवाओं ने पलट दी ट्रैक्टर ट्रॉली
हवाओं की रफ्तार इतनी तेज थी कि पटियाली क्षेत्र में ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। रविवार को दिन का तापमान जहां 42 डिग्री से अधिक था, वहीं बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान ने शाम को मौसम में थोड़ी ठंडक का अहसास कराया।