वीरता के लिए मिले पुरस्कार से सजी वर्दी में खड़ा यह वीर सैनिक सहावर कस्बे का सरताज अली है, जो अपनी फरियाद को लेकर एसएसपी से मिलने आया है। सैनिक की मानें तो वह जम्मू के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात है और सरताज अली को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया है, लेकिन सरताज अली अपने अपने ही ग्रह जनपद में न्याय के लिए भटक रहा है।