31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विधायकों के रिश्तेदारों ने डाले जबरन टेंडर, अधिकारी देखते रहे

योगी के आदेश का भाजपा विधायकों के रिश्तेदार ही उल्लंघन कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
forcibly cast tender

भाजपा विधायकों के रिश्तेदारों ने डाले जबरन टेंडर, अधिकारी देखते रहे

कासगंज। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कासगंज के टेण्डरों में आज जमकर धांधली हुई। अमांपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के भाई ने सील बंद बॉक्स तोड़ कर जबरन टेंडर डाले तो वहीं दूसरी ओर पटियाली कि भाजपा विधायक के सगे मामा ने भी समय बीत जाने के बाद बॉक्सों की सील तोड़ कर जबरन टेण्डर डाल दिये।

भाजपा विधायकों के संबंधियों ने तोड़े नियम
आपको बताते चलें कि जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही सभी विभागों में ऑनलाइन टेण्डरों प्रक्रिया शुरु कर दी थी। लेकिन एक वर्ष बाीत जाने के बाद 10 लाख से नीचे तक के टेण्डरों को आॅफ लाइन टेण्डर करने का आदेश जारी कर दिया। आदेश मिलने के बाद जनपद के भाजपा विधायकों ने जिले के लोक निर्माण विभाग पर अपनी सत्ता की हनक दिखाना शुरू कर दी है। पहले तो निर्माण विभाग के अभियंताओं पर दबाव बना कर रात ही रात टेण्डरों को लेकर बंदरबांट कर लिया गया।

दोपहर 12 बजे तक टेण्डरों को टेण्डर बॉक्स में डालने का समय था लेकिन समय बीत जाने के बाद भी टेंंडर डालने का खेल जारी था। जैसे ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को देखा, टेण्डर बाक्सों को सील कर दिया। इसके बावजूद अमांपुर विधानसभा से भाजपा विधायक देवेन्द्र प्रताप के भाई सतेन्द्र प्रताप ने आकर टैण्डर बॉक्सों पर लगे सील पेपर को हटाकर थोक में लाये हुये टेण्डरों को जबरन टेण्डर बॉक्स में डाल दिया। वहीं दूसरी ओर कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव मौर्य के चहेते पटियाली के विधायक ममतेष शाक्य के सगे मामा रवेन्द्र शाक्य भी आ धमके और उन्होंने भी पेपर बॉक्स पर लगी पेपर सील को फाड़ कर अपने साथ लाये टेण्डरों को टेण्डर बॉक्स में डाल दिया।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी
जब मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजाराम मथुरिया से जानकारी ली गई तो वह टाल मटोल करते नजर आए। भाजपा विधायकों के सगे संबंधियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने के सवाल पर वह चुप्पी साध गए।