2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक को अब जेल से धमकी- पांच लाख रुपये न दिए तो बेटे की हत्या

विधायक को धमकी भरा पत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद इटावा की जेल से आया है।
2 min read
Google source verification
devendra Rajput

devendra Rajput

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को धमकी देने का सिलसिला जारी है। अब उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर बेटे की हत्या की धमकी दी गई है।

इटावा जेल से आया पत्र

यह धमकी भरा पत्र समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद इटावा की जेल से आया है। पंजीकृत डाक से मिले पत्र में पता हाल निवासी जिला कारागार इटावा लिखा हुआ है। विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत का आवास गांव नदरई, कासगंज में है। यहीं पत्र मिला है। पांच मई को यह लिखा गया है।

क्या कहा है पत्र में

धमकी भरे पत्र में कहा गया है कि 10 दिन के अंदर पांच लाख रुपये पहुंचा दें। अगर रुपये नहीं पहुंचाए या मुझे किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचाया गया तो विधायक के बेटे की हत्या कर दी जाएगी। विधायक ने पत्र मिलने की बात अपने कुछ मित्रों के साथ की है। पुलिस को आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

भले ही विधायक ने पुलिस से कोई शिकायत न की हो, लेकिन पुलिस सक्रिय हो गई है। अपने स्तर पर जांच कर रही है। हालांकि पुलिस अधीक्षक कासगंज पीयूष श्रीवास्तव का कहना है कि विधायक कोई जानकारी देंगे तो जांच की जाएगी।

क्या कहा विधायक ने

विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत का कहना है कि धमकी भरा पत्र मिला है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक को शनिवार को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें डरने जैसी कोई बात नहीं है। फिर भी इस तरह की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य विधायकों को भी धमकी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई विधायकों को वॉट्सऐप के माध्यम से दाऊद के नाम से धमकी दी गई है। सबसे 10 लाख रुपये मांगे गए हैं। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कासगंज विधायक को जेल से पत्र आया है और पांच लाख रुपये मांगे हैं।