20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी समारोह के दौरान दूल्हा हुआ फरार, सदमे से दुल्हन की मां की मौत

पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Marriage Function

कासगंज। जिले में एक दुल्हन के सपने उस वक्त चकनाचूर हो गए, जब दूल्हा शादी की रस्मों से पहले ही फरार हो गया। बराती बारात लेकर वापस हो गए। इस सदमे से दुल्हन की मां की मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर आरोपी दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है, तो वहीं दुल्हन की मां की मौत के बाद अब घराती और बाराती के लोग समझौता करने में लगे हुए हैं। दूल्हा फरार होने का कारण अभी तक अनजान बना हुआ है।

दुल्हन के पिता ने दी तहरीर

दरअसल पूरा मामला कासगंज जिले के गांव यादगारपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां के निवासी कालीचरन की बेटी की बारात 26 मार्च को एटा जनपद के गांव सौहर से आई थी और बारात के स्वागत की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। दुल्हन के पिता ने दहेज का सारा सामान भी लाकर रख लिया, बारात चढ़त की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच बिना बताये दूल्हा फरार हो गया। जिसके चलते घराती और बाराती के बीच कहासुनी हो गयी और बारात भाग गई। इसी बीच दुल्हन की मां देववती को गहरा सदमा लगा और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। जिससे देववती की मौत हो गई, मौत की खबर सुनते ही जहां बेटी की डोली सजने की तैयारी चल रही थी वहां अर्थी उठी।

पंचायत में समझौते का प्रयास

सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। दुल्हन के पिता ने दूल्हा और उसके परिवारीजनों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं मौत के बाद बाराती पक्ष के लोग पंचायत लेकर गांव में पहुंच गए। जहां देववती की मौत के बाद दुल्हन की शादी की वार्ता का दौर घराती और बाराती की बीच चल रहा है। दोनों पक्ष की तरफ से समझौते के प्रयास जारी हैं।