
रायबरेली. सरेनी थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। दुराचार की शिकार हुई नाबालिग किशोरी मामले में न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो थाने की पुलिस ने मामला झूठा बताकर उसे भगा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिये एसपी का दरवाजा खटखटाया। एसपी की फटकार के बाद थानेदार ने किशोरी की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर हैं।
बीती 19 मार्च को गांव की एक किशोरी शौच के लिये गई थी। पहले से घात लगाए हुये बैठे एक युवक ने दबोच लिया और जबरन उसके साथ दुराचार किया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया था, ताकि वह चिल्ला न सके।
भाई को दी जान से मारने की धमकी
आरोप है कि आरोपी रोहित ने किशोरी को धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो तेरे भाई का कत्ल कर दूंगा। इससे किशोरी घबरा गई, लेकिन शाम को अपनी बहन से आपबीती बताई। बहन ने पिता को बताया तो परिजन थान पहुंच गये, जहां पुलिस झूठा केस बताकर उसे टरकाती रही।
एसपी की फटकार के बाद केस दर्ज
एसपी की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना इंचार्ज रामऔतार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई औऱ पीड़िता को डॉक्टरी के परीक्षण के लिये भेजा जायेगा।
न्याय के लिये भटकती रही और पुलिस टरकाती रही
दुराचार की शिकार हुई नाबालिग किशोरी को थाने की पुलिस मामला दर्ज करने के नाम पर एक सप्ताह टरकाती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना क्षेत्र में घट रही वारदातों पर न तो थाने की पुलिस गंभीर है और न ही मामलों में न्याय दिलाने का प्रयास करती है। इसके चलते अपराराधियों के हौंसले और बुलंद हैं।
देखें वीडियो...
Published on:
27 Mar 2018 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
