पूरे जिले से फोर्स बुलाया
उपद्रव के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पटियाली, ढोलना, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सोरों, सिढ़पुरा आदि से पुलिस बल कासगंज शहर में बुला लिया है। अलीगढ़ रेंज से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस वाले लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि अपने घरों से बाहर न निकलें, इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं।