6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज की बेटी समीक्षा गौड़ ने बिखेरा फिल्मी दुनिया में जलवा

तीसरी फिल्म चेस हुई रिलीज, प्रशंसक खुशी से गदगद। सत्यम शिवम सुंदरम गाने पर कासगंज महोत्सव से हुई थी नृत्य के जरिए शुरूआत।
less than 1 minute read
Google source verification
Samiksha gaurh

कासगंज की बेटी समीक्षा गौड़ ने बिखेरा फिल्मी दुनिया में जलवा

कासगंज। शहर की एक बिटिया समीक्षा गौड़ फिल्मी दुनिया में अपना जलावा बिखेर रही है। आज उनकी तीसरी फिल्म चेस रिलीज हो गई है। कासगंज में खुशी की लहर है। फिल्म को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं। समीक्षा गौड़ अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता को दे रही हैं।

यह भी पढ़ें- दर्शन करने के बाद चबूतरे पर बैठी थी महिला, हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख पुकार, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2019 मंगलायतन विश्वविद्यालय में मनाई हरियाली तीज, मल्हार और नृत्य की धूम

आपको बतादें कि समीक्षा गौड़ माध्यम वर्गीय परिवार कासगंज शहर के मोहल्ला विश्व बैंक कॉलोनी की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने पिता सुबोध शर्मा और मां सुशीला शर्मा का नाम रोशन ही नहीं किया, बल्कि उन्होंने कासगंज जिले भर का नाम देश भर में रोशन कर फिल्मी जगत में एक अच्छे किरदार के रूप में सहभागिता की। समीक्षा के करियर की शुरूआत सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर बेहतरीन डांस के साथ कासगंज में होने वाले महोत्सव के छोटे से मंच से हुई थी। बाद में वह अपने नृत्यकला के जरिये प्रदेश के कई बड़े बड़े मंचो पर पहुंचीं। उन्होंने स्टेजों पर अपना प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में मथुरा का लाल शहीद

आज वह मुंबई में पहुंच कर अपना फिल्मी दुनिया में लोहा मनवा रही हैं। अब तक वह तमाम टीवी सीरियल के अलावा तीन फिल्मों में भी भागीदारी कर चुकी हैं। आज दो अगस्त को रिलीज हुई चेस फिल्म में एक भोले भाले पिता शास्त्री की बेटी गुड्डी के रोल में डकैतों से लोहा लेकर चेस फिल्म में चार चांद लगा दिये हैं। उनकी चेस फिल्म को देखकर प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आये।