28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज में चौकी प्रभारी की रहस्यमयी मौत, झाड़ियों में मिला खून से लतपथ मिला शव, 10 साल पहले पत्नी की हो चुकी थी मौत

कासगंज में बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला चौकी इंचार्ज का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वह मंगलवार सुबह टहलने निकले थे। घंटों बाद नहीं लौटने खलबली मच गई। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 23 Jul 2025, 9:19 AM IST

kasganj

मृतक चौकी इंचार्ज की फाइल फोटो सोर्स पुलिस ट्यूटर

कासगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कछला पुलिस चौकी के प्रभारी प्रहलाद सिंह मंगलवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। लेकिन देर तक वापस न लौटने पर उनकी खोजबीन शुरू हुई। कुछ घंटों बाद उनका शव हाईवे किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। यह वारदात बरेली-मथुरा हाईवे पर स्थित बंदा पुलिया के पास की है।

मूल रूप से मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र के गांव नरी निवासी 56 वर्षीय प्रहलाद सिंह वर्तमान में कासगंज जिले की कछला चौकी के प्रभारी पद पर तैनात थे। मंगलवार की सुबह लगभग 5:30 बजे वह रोज की तरह अपने पालतू कुत्ते के साथ टहलने के लिए निकले थे। लेकिन इस बार वे अपना मोबाइल फोन चौकी में ही छोड़ गए थे। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह नहीं लौटे, और उनका कुत्ता अकेला वापस चौकी आ गया। तो उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई। खोजबीन के दौरान पुलिसकर्मियों को गोला कुआं और कछला चौकी के बीच झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला। सिर पर गहरी चोट के निशान थे। शरीर खून से लथपथ था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राजेश भारती ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर मौजूद सबूतों को संकलित किया। जिसमें एक अज्ञात वाहन का टूटा शीशा भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचित किया गया।

तीन दशक की सेवा और परिवार की जिम्मेदारी

1990 में यूपी पुलिस सेवा में भर्ती हुए प्रहलाद सिंह पिछले पांच वर्षों से कासगंज जिले में कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें एसआई पद पर प्रमोशन के बाद 9 मार्च को कछला चौकी का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले वे लंबे समय तक नदरई गेट चौकी पर तैनात रहे।

दो बेटे एक बेटी 10 साल पहले मां की हुई मौत, अब सिर से उठा पिता का साया

परिवार के बारे में जानकारी देते हुए उनके भतीजे कमल ने बताया कि उनकी पत्नी रामवती का निधन लगभग दस साल पहले बीमारी के चलते हो गया था। उनके तीन संतानें है। जिसमें दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

पीछे से जोरदार टक्कर, सिर में गंभीर चोट

एएसपी राजेश भारती के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है। कि प्रहलाद सिंह को किसी तेज रफ्तार लोडर या कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उनकी पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई।