28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज
नग्नावस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी
Play video

नग्नावस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Google source verification

कासगंज। जनपद के थाना अमांपुर इलाके में एक महिला का शव में मिलने से सनसनी फैल गई। आनन फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। महिला का शव नग्नावस्था में मिलने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने फिलहाल शव को अज्ञात में पंचायतनामा भरकर पीएम ग्रह कासगंज भेज दिया है। एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब 72 घंटे तक शव शिनाख्त के लिए इंतजार किया जाएगा, उसके बाद ही पोस्टमार्टम होगा।