अभी तक प्रशासन ने किसी भी संगठन को तिरंगा यात्रा व जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है। वहीं एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए दो प्लाटून पीएसी, रेपिड एक्शन फोर्स को भी बुलाने की मांग की गई है। जिले की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों से भी सख्ती से निपटा जायेगा। 90 लोगों को अब तक पाबंद किया गया है।