आपको बता दें कि भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत आएदिन सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों भी एक जमीन को कब्जा करने के बाद पीड़ित को धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पीड़ित ने विधायक से फोन कर न्याय की गुहार लगाई। इस बीच विधायक के बोल बिगड़ गएए और गाली गलौज करते हुए बोले कि मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं। इतना ही नहीं विधायक ने जान से मारने की धमकी तक दी। अब एक बार फिर चोरी का ट्रैक्टर बरामद होने के बाद विधायक चर्चा में हैं। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है, जब प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया।