7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेहान अपहरण मामला : नहीं लगा छात्र का सुराग, कटरी में पुलिस की कॉम्बिंग

छात्र रेहान के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ सात दिन बाद भी खाली हैं।

2 min read
Google source verification
Rehan kidnapping case

Rehan kidnapping case

कासगंज। हसनपुर गांव के 11 वर्षीय छात्र रेहान के अपहरण मामले में पुलिस के हाथ सात दिन बाद भी खाली हैं। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि छात्र को अगवा करने के बाद किडनैपर्स ने उसे गंगा की कटरी में तो नहीं रखा है। इसी आधार पर पुलिस टीमें गंगा की कटरी छान रही हैं। कटरी में पुलिस की दस्तक से माना जा रहा है कि कटरी में आज भी बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस छात्र की सकुशल बरामदगी जल्द होने की बात कह रही है।


दिनदहाड़े हुआ था छात्र का अपहरण
सहावर क्षेत्र के हसनपुर गांव के छात्र रेहान को अज्ञात बदमाश कार में डालकर ले गए थे। किडनैपर्स ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब मासूम छात्र अपने छोटे भाई के साथ स्कूल जा रहा था। उसके छोटे भाई के मुताबिक किडनैपर्स ने उसके पिता का नाम पूछा था। जिसके बाद उसके भाई को कार में बैठाकर ले गए थे।


कटरी में कॉम्बिंग कर रही पुलिस
दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया था। काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस अभी भी इस घटना को लेकर खाली हाथ है। लापता छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस ने मुखबिर लगा दिेए हैं। पुलिस अधिकारियों को शक है कि रेहान को कटरी में तो बंधक बनाकर नहीं रखा गया है। इसी शक के आधार पर पुलिस टीमों को अत्याधुनिक हथियारों से लैस करके कटरी में भेजा जा रहा है। कटरी में पुलिस टीम काम्बिंग कर रही है।


ग्रामीण कर रहे पुलिस का सहयोग
सीओ सहावर गुरदयाल सिंह ने बताया कि इस मामले में मुखबिरों की मदद ली जा रही है। पुलिस के अलावा ग्रामीण भी घटना के खुलासे के लिए पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। अगवा छात्र को जल्दी सकुशल बरामद किया जाएगा।