1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी की चेतावनी के बाद भी कासगंज में पुलिस बदमाशों पर नहीं लगा पा रही अंकुश, फिर बोला धावा

बादमाशों ने दो महिला समेत 13 लोगों को सरिया और चाकू से प्रहार कर किया घायल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कासगंज

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 6:17 PM IST

Kasganj News

योगी की चेतावनी के बाद भी कासगंज में पुलिस बदमाशों पर नहीं लगा पा रही अंकुश, फिर बोला धावा

कासगंज। पिछले 20 दिनों से बदमाशों की शरण स्थली सहावर सर्किल क्षेत्र बना हुआ है। बीती मंगलवार और बुधवार की रात्रि बदमाशों ने क्षेत्र के दो स्थानों पर अपराधिक वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव मुंडा में पहले धावा बोला, जहां जगार होने पर वह अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। एक ही परिवार की दो महिला समेत चार लोगों को मारपीट कर फरार हो गए। बाद में उन्होंने सहावर इलाके में मधुमक्खी पालकों को निशाना बना लिया। यहां भी चार लोगों को मारपीट कर लूटपाट कर ले गए।

जान से मारने की दी धमकी

आपकों बतादें कि सहावर सर्किल क्षेत्र को बदमाश लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर वारदात दर वारदात कर रहे हैं। बीती मंगलवार और बुधवार की रात्रि को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने क्षेत्र जमकर तांडव मचाया। रात्रि के ढेड़ बजे के वक्त अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव मुंडा नगला निवासी चंद्रपाल के घर पर धावा बोल दिया। यहां छत पर सो रहे चंद्रपाल, रक्षपाल, केशपाल, आरती, भारती को बंधक बनाकर सरिया लाठी डंडों से मारपीट कर दी। उधर चीखपुकार की आवाज सुनकर गांव में जगार हो गया और बदमाशों ने खुद को घिरता भागने लगे। इसी बीच ग्रामीणों के पीछा करते बदमाशों ने गाली देते हुए कहाकि भो..... बाले भाग जाओ, अन्यथा सबके सब मारे जाओगे। वारदात में दो महिला समेत छह परिवार के सदस्यों को अमांपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है।

लगातार हो रही हैं वारदात

वहीं दूसरी वारदात की घटना सहावर थाना क्षेत्र के गांव नाथूपुर के निकट की। यहां बाग में मधुमक्खी पाल रहे वीरेंद्र, अवतार सिंह, नरेश, रामेश्वर, हरविलास एवं पूरन निवासी मुवरई जनपद मुरैना मध्यप्रदेश को लगभग एक दर्जन बदमाशों ने लोहे की सरिया व लाठीडंडो पीट-पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया एवं 1300 रुपए की नकदी तथा दो मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये समुदायक स्वास्थ्य केंद्र सहावर पर भर्ती कराया है, तीन दिन पूर्व शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के नगला बंजारी के निकट मधुमक्खी पालक राकेश एवं धर्मवीर को बदमाशों ने लूट लिया था। सहावर सर्किल क्षेत्र में में लगातार हो रही लूट की घटनाओं पर स्थानीय पुलिस कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। लगातार 20 दिनों से हो रही वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग रात रात भर जाग कर रात बिता रहे हैं।