4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

31 हजार गरीबों के बनेंगे पक्के मकान, सुंदर आशियाने का पूरा होगा सपना

सर्वे में ४० हजार ५४१ लोगों ने किया आवदेन, पात्रता परीक्षण के बाद ३१ हजार ९०५ लोग पाए गए पात्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 25 May 2018, 12:10 PM IST

 Pradhan Mantri Awas Yojana

Pradhan Mantri Awas Yojana

कटनी. घर की माली हालत खराब होने और महंगाई के इस दौर में झुग्गी, झोपड़ी में रहकर गुजारा कर रहे गरीबों के आशियाने का सपना पूरा होगा। पक्के आवास वंचित लगभग ३१ हजार लोगों की आस एक बार फिर बंध गई है। योजना के तहत जिले में एक बार फिर से २०११ की जनगणना के अनुसार सर्वे कराया गया है, जिसमें से परिवार सामने निकलकर आए हैं। ग्राम पंचायतों में कराए गए विशेष सर्वे में ४० हजार ५४१ लोगों ने पीएम आवास के लिए आवेदन किया था। जिनकी पात्रा परीक्षण कराई गई। परीक्षण में लगभग ३१ हजार ९०५ लोग ऐसे मिले हैं जो पीएम आवास की गाइड लाइन में सटीक बैठते हैं। इन पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के लिए डॉटा ऑनलाइन जिला पंचायत द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत जिले में लगभग ५५ हजार आवास बनने थे। इसमें से प्रथम किस्त में २२ हजार ११८ लोगों को लाभान्वित किया गया है, जिसमें से अधिकांश के मकान बन चुके हैं। द्वितीय फेस में १५ हजार ६४२ लोगों का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। अब लगभग ३० हजार और इस योजना से लाभान्वित होंगे।

इन शर्तों में मिले योग्य
सर्वे के दौरान पीएम आवास योजना की पात्रता के लिए १३ बिंदु तय किए गए थे, उनकी जांच की गई। जब कुछ भी सामान नहीं मिला तो उनके आवेदन को स्वीकार किया गया। इसमें मोटरसाइकिल, नाव, फ्रिज, लैंडलाइन फोन, खेती के लिए तीन पहिया या चार पहिया उपकरण, पक्का मकान, परिवार का सदस्य सरकारी सेवा में, खेती के अलावा कोई काम या दुकान का लाइसेंस, आयकर दाता, व्यवसाय करदाता , ५ एकड़ या उससे ज्यादा जमीन, ढाई एकड़ या उससे अधिक सिंचित जमीन और एक सिंचाई उपकरण, कोई सदस्य जिसकी आय दस हजार रुपए महीने से ज्यादा होया फिर पचास हजार रुपए से अधिक वाला क्रेडिट कार्ड यानी इनमें से एक भी चीज किसी के पास नहीं मिली।

ये है योजना
- 1.50 लाख रुपए कुल मिलते हैं।
- 40 हजार रुपए प्रथम किस्त है।
- 40 हजार रुपए मकान की नींव तैयार होने पर।
- 40 हजार रुपए छत डलने के बाद मिलते है।
- 30 हजार शौचालय और मनरेगा के तहत मजदूरी।

ये है ब्लॉकवार पात्र आवेदकों की स्थिति
ब्लाक आवेदन पात्र
बड़वारा ६६३४ ६२१६
बहोरीबंद ८८१६ ७४१०
ढीमरखेड़ा ६३७७ ४११२
कटनी ४९३७ ३३५०
रीठी ७९६४ ७०१५
विगढ़ ५८१३ ३८०२
---------------------------
योग ४०५४१ ३१९०५
----------------------------

इनका कहना है
शासन के निर्देश पर पूरे जिले में पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए सर्वे कराया गया था। इसमें से 40 हजार से अधिक आवेदन आए थे। योजना की तय गाइड लाइन के अनुसार लगभग 31 हजार लोग पात्र पाए गए हैं। योजना से लाभान्वित करने के लिए इनका डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है।
मृगेेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी पीएम आवास।