
सड़क से कार हटाने कहा, तो महिला पुलिस पर चढ़ा दी कार
कटनी. मध्य प्रदेशके कटनी में महिला पुलिसकर्मी द्वारा कार चालक को बीच सड़क से कार हटाने के लिए कहना भारी पड़ गया। कार चालक ने पहले तो अन्य वाहनों को हटाने की धौंस देता रहा, फिर किसी अधिकारी से बात हो गई, ये कहते हुए जमकर विवाद किया। इतना ही नहीं, सूबेदार पर कार चढ़ाने का दुस्साहस किया जाना भी बताया जा रहा है, जिसमें महिला सूबेदार के पैर में चोट आई है।
जानकारी के अनुसार यातायात सूबेदार मोनिका खड़से चांडक चौक में यातायात व्यवस्था संभाल रहीं थीं। शनिवार की शाम 7 बजे कार क्रमांक MP21 MD 7777 सड़क पर खड़ी थी। ये कार विनय कुमार जार की बताई जा रही है। यातायात कर्मियों ने कार चालक को कार हटाने कहा तो कर्मियों से विवाद करने लगा। कर्मचारियों ने जानकारी सूबेदार मोनिका खड़से को दी। जब मोनिका खड़से कार चालक के पास पहुंची और कार को हटाने कहा तो विवाद करने लगा। इस दौरान कार चालक तेज गति से कार को मोड़ते हुए वहां से जाने लगा, इसी दौरान कार सूबेदार के पैर में चढ़ गई, जिसमें उन्हें चोट आई है।
पढ़ें ये खास खबर- महिला आरक्षक को रिश्वत देते ही मिल गई चाबी, देखें LIVE VIDEO
कार चालक मौके पर कहता रहा है कि, मैने जानबूझकर नहीं चढ़ाई, धोखे से चढ़ी
हादसे के बाद कार चालक कार मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। जिसे पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि, चालानी कार्रवाई भी की गई है। मोनिका खड़से हादसे के बाद कोतवाली थाने पहुंची। मामले की जांच जारी है।
पढ़ें ये खास खबर- यहां बना देश का पहला साउंड प्रूफ हाइवे, जानिये इसकी खूबियां
इनका कहना है
वहीं, मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि, इस मामले में कार चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई हुई है। सूबेदार को चोट आई है उसका परीक्षण हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आगे की कार्रवाई होगी।
रिश्वत लेते महिला आरक्षक कैमरे में कैद, देखें Video
Published on:
25 Sept 2021 09:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
