कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र के ग्राम लखाखेरा में दीपोत्सव पर्व के दूसरे दिन गांव वासियों ने दिवारी नृत्य का आयोजन किया। बड़वारा क्षेत्र के ग्राम लखाखेरा में ग्वालटोली द्वारा दीवारी नृत्य किया गया। गांव के मुख्य चौराहे पर बच्चे, युवा और वृद्धों ने एक साथ मिलकर दिवारी गान और नृत्य किया।