27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी के बीच यहां बढ़ा पेयजल संकट : परेशान हो रहे लोग, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

बैराज से नहीं पहुंचा टंकियों में पानी, पेयजल के लिए परेशान हो रहे शहरवासी।भीषण गर्मी के बीच यहां बढ़ा पेयजल संकट : परेशान हो रहे लोग, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jun 2021, 7:56 AM IST

News

भीषण गर्मी के बीच यहां बढ़ा पेयजल संकट : परेशान हो रहे लोग, जिम्मेदार नहीं ले रहे सुध

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में जहां शहरवासी भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, तो वहीं नगर निगम के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते पेयजल की समस्या से भी खासा परेशान हैं।शहर के शहरी क्षेत्र सहित उपनगरीय क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।

पढ़ें ये खास खबर- पश्चिम बंगाल हिंसा: देशभर में ममता सरकार के खिलाफ माहौल बनाएगी भाजपा, बैठक में हुआ बड़ा फैसला

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

बुधवार को भी परेशान होते रहे लोग

बुधवार को बैराज में तकनीकी खराबी के कारण टंकियों में पानी नहीं पहुंचा, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। लगातार पानी की सप्लाई ना होने, कम फोर्स होने व खराब पानी, गंदगी आने की समस्या बनी हुई है। शहर के कई इलाकों में लोग पेयजल समस्या का सामना कर रहे हैं।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना की तीसरी लहर से इस तरह लड़ेंगे CM शिवराज, बनाया एक्शन प्लान


क्या कहते हैं रहवासी?

सावरकर वार्ड के निवासियों ने बताया कि पानी बहुत कम आता है। 2 माह से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही, इसी तरह संजय नगर, माधव नगर, अमीरगंज के लोग भी पेयजल को लेकर खासे परेशान हैं। अमीरगंज में लोगों के घरों तक पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही। तालाब के पास से एक से डेढ़ किलोमीटर दूर पानी ढोने के लिए लोग मजबूर हैं लगातार समस्या समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।