30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन उत्सव- किसी को मिला ग्रीन क्वीन का खिताब, कहीं सावन गीतों में झूमी महिलाएं

महिला संगठनों ने किया कार्यक्रमों का आयोजन, हरे परिधानों में सजी महिलाएं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 6 Aug 2019, 12:07 PM IST

हरे परिधान में सजी महिलाएं

Hariyali Festival organized

कटनी. सावन माह में शहर के महिला संगठनों द्वारा हरियाली उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी व समाजिक संगठनों ने ग्रीन थीम पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं को ग्रीन क्वीन का खिताब दिया तो सावनी गीतों की बहार रही। जिसमें महिलाएं झूमती रहीं। सुबह से शुरू हुए कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहे।

छोटी-छोटी बातें बना रहीं लोगों को 'हिंसक', हो रहीं हत्याएं...

मां जालपा परमार्थ सेवा समिति ने मनाया उत्सव
मां जालपा परमार्थ सेवा समिति ने जालपा वार्ड में हरियाली तीज उत्सव मनाया। तुलसी पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद महिलाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें मिस ग्रीन क्वीन, सामान्य ज्ञान, मेरा कटनी कॉम्पटीशन स्पर्धाएं शामिल रहीं। ग्रीन क्वीन प्रतियोगिता मेंं प्रथम स्थान पर आस्था खंपरिया रहीं। दूसरे स्थान पर शैवाली जैन और तीसरे स्थान पर शिखा खंपरिया रहीं। सभी को ग्रीन क्वीन खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सुधा ददरिया, शशि पांडे, भुवन खंपरिया रहीं। समिति अध्यक्ष नीरा सेठिया ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। ब्राह्मण एकता महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में श्रेया गुप्ता, कांची खर्द, रीता चौदहा, अलका त्रिसोलिया, मीता अग्रवाल, सुनीता मिश्रा, अनीता नायक, कीर्ति असाटी, शीतल गुप्ता, कुसुम गर्ग, रजनी गर्ग, ऊषा सोनी, सीमा खंपरिया, सपना सोनी, आभा सोनी, प्रज्ञा पयासी, रानी सोनी, सपना उपाध्याय, दक्षा खंपरिया सहित अन्य जन मौजूद थीं।

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान - हरा-भरा हो शहर, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य...

गहोई महिला एकता मंडल ने सावन मेला का किया आयोजन
श्रीगहोई महिला एकता मंडल द्वारा हरियाली महोत्सव व सावन मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभारंभ सरपंच सीताराम सेठिया व अन्य पदाधिकारियों ने पूजन के साथ किया। साथ ही अतिथियों को तुलसी पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मॉम एंड मी प्रतियोगिता आकर्षण का केन्द्र रही। जिसमें संगिनी खुशी मोर विजेता बनी। प्रतियोगिता में वर्षा मान्या बहरे को मोस्ट एक्टिव, नम्रता नेहम गुप्ता को बेस्ट ड्रेस अप, नैंशी अनाया कनकने को ब्युटीफुल मदर एंड डाटर, शैलू कनिष्क चौदहा को बेस्ट बॉडिंग, निशा.सौम्या सेठिया को क्यूट मॉम एंड मी, रेखा नायरा पहारिया को बेस्ट परफॉर्मेस, निधि अंवी छिरोलिया को मोस्ट कांफिडेंट, कृति सानवी सेठिया को बेस्ट स्माइल, प्रतिभा सृष्टि सेठिया को बेस्ट बांडिंग मदर एंड डॉटर, विभा मुदिता कंदेले को बेस्ट कांफिडेंट टाइटल से पुरुस्कृत किया गया। मेहंदी एवं क्विलिंग आर्ट प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में मधु गुप्ता व शिखा पलटा मौजूद थीं। परिसर में मेले का भी आयोजन हुआ और महिलाओं ने स्टॉलों का लुत्फ उठाया। इस दौरान कुमुद चौदहा, मनीषा कनकने, आरती त्रिसोलिया, स्नेहलता सेठिया, साधना सेठिया, उदिता चौदहा, अर्चना बहरे, अर्चना कनकने, रश्मि मसुरहा, नीतू कनकने, संगीता लहरिया, संगीता कनकने, रीना चौदहा, राखी गुप्ता, शिल्पी टंडन सहित अन्य जन मौजूद थीं।

VIDEO- जहाँ लिखे थे जागरूकता के नारे,वहां नजर आया ये...

IMAGE CREDIT: patrika

ग्रीन थीम पर मेकअप में दिखाए हुनर
पार्लर में ग्रीन थीम पर मेकअप का हरियाली तीज पर आयोजन किया गया। जिसमें पार्लर से जुड़ी महिलाओं ने ग्रीन थीम पर मेकअप कर प्रदर्शन किया। वंदना नन्होरिया की अगुवाई मेेंं आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे परिधानों, चूड़ी, बिंदी के साथ मेकअप किया और उसके बाद सावनी गीतों के बीच उनका प्रदर्शन किया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ मेकअप पर विजेताओं का सम्मान भी हुआ। इस दौरान आराधना, वैष्णनव, पिंकी, कोमल, हिना, शहनाज, प्रिया, उर्मिला, शालू, आभा सहित अन्य जन मौजूद थीं।