22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक और 407 के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, VIDEO

-ट्रक और 407 की आमने सामने से भिड़ंत-407 के ड्राइवर की मौके पर मौत-NKJ थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक समीप की घटना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 14 Nov 2022, 4:11 PM IST

News

ट्रक और 407 के बीच आमने सामने की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की दर्दनाक मौत, VIDEO

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के अंतर्गत आने वाले एनकेजे थाना इलाके में स्थित सुर्खी टैंक के पास ट्रक और 407 के बीच आमने - सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 407 चालक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात करीब 11:30 बजे सुरकी टैंक के पास ट्रक और 407 की आपस में भिड़ंत हो गई है, जिसमें 407 चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- मुंबई से आवागमन करने वाली कई ट्रेनें कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- यहां आने वाले भक्तों के संकट हर लेते हैं रणजीत हनुमान, 130 साल से दे रहे जीत का आशीष


ट्रक चालक को ढूंढ रही पुलिस

इस दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय जय भान पिता राम मिलन सिंह जमुनिया कला थाना कैमोर उमरिया जिला के चंदिया में रहने वाला बताया जा रहा है। जब वो रविवार की रात वाहन लेकर कटनी लौट रहा था, तभी सुर्खी बैंक के पास ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच शुरु कर दी है। वहीं, घटना के बाद से ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।