
Illegal mining of sand in Katni district
कटनी. जिले में रेत का अवैध खनन व व परिवहन बेखौफ जारी है। पुलिस और खनिज विभाग सिर्फ दिखावे की कार्रवाई कर रहा है। Illegal mining इसका खुलासा रविवार को उस दौरान हो गया जब कलेक्टर ने राह चलते रेत का अवैध परिवहन करते ट्रक को पकड़ लिया। illegal mining of sand दो घंटे तक वाहन को छोडऩे प्रयास चलता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। वाहन को जब्त कर बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई की औपचारिकता की। जानकारी के अनुसार जेके वाइट पुट्टी में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल होकर कलेक्टर शशिभूषण बड़वारा की ओर आ रहे थे। तभी रेत से भरा ट्रक क्रमांक यूपी 70 डीआइ 7568 रेलवे फाटक रूपौंद स्टेशन के पास जाता दिखा। कलेक्टर ने उक्त ट्रक को रोककर जांच करने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि जैसे ही कुछ लोगों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रक को रोड पर खड़ी कर भाग खड़ा हुआ। कलेक्टर के निर्देश के बाद बड़वारा पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची।
पुलिस को देता रहा झांसा
बताया जा रहा है कि बड़वारा पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। एक घंटे बाद चालक मौके पर पहुंचा। काफी समय तक वह मोबाइल में टीपी होने का झांसा देता रहा। इसके बाद पुलिस वाहन को बड़वारा थाना लेकर पहुंची। यह तो रविवार को एक उदाहरण मात्र था। क्षेत्र के बड़वारा, बसाड़ी, विलायतकला, गुड़ा, संकरीगढ़, पथवारी क्षेत्र सहित बरही, विजराघवगढ़ में रेत का अवैध खनन व परिवहन जारी है।
नियमों को ताक में रखकर खनन
जिले में सभी नियमों को ताक में रखकर अवैध खनन चल रहा है। एनजीटी के प्रतिबंध के बाद भी बारिशकाल में नदियों से रेत निकाली जा रही है। नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है। नदियों में यही सीजन मछलियों के प्रजनन काल का होता है, इसके बाद भी मनमानी जारी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को भरोसे में लेकर खनन माफिया रेत का अवैध कर करोड़ों रुपये के राजस्व की क्षति पहुंचा रहे हैं।
इनका कहना है
रूपौंद से लौटते समय एक ट्रक की जांच कराई है। उसमें रेत का अवैध परिवहन पाया गया है। जिले में अवैध खनन और परिवहन पर और प्रभावी कार्रवाई करने संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा।
शशिभूषण सिंह, कलेक्टर।
Updated on:
4 Sep 2019, 12:16 PM IST
Published on:
4 Sep 2019, 12:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.