31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
इस जिले के एसपी ने बुलट से की शहर की गोपनीय सैर, यातायात व्यवस्था सहित कोतवाली थाने की कुछ इस अंदाल में टटोली नब्ज, देखें वीडियो
Play video

इस जिले के एसपी ने बुलट से की शहर की गोपनीय सैर, यातायात व्यवस्था सहित कोतवाली थाने की कुछ इस अंदाल में टटोली नब्ज, देखें वीडियो

कटनी. पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार शनिवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। वे सुबह-सुबह बुलट का किक दबाया और गोपनीय तरीके से शहर की नब्ज टटोली। बंगले से बुलट शहर की ओर कूच किया। सबसे पहले मिशन चौक में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कोतवाली थाने भी पहुंचे। थाने का निरीक्षण किया। वहां थाने की व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा शहर के विभिन्न मार्गों का बुलट से निरीक्षण किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 15 Sep 2019, 10:30 PM IST

कटनी. पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार शनिवार को अलग ही अंदाज में नजर आए। वे सुबह-सुबह बुलट का किक दबाया और गोपनीय तरीके से शहर की नब्ज टटोली। (SP inspection city from Bulut) बंगले से बुलट शहर की ओर कूच किया। (SP inspection) सबसे पहले मिशन चौक में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद कोतवाली थाने भी पहुंचे। ( Police) थाने का निरीक्षण किया। वहां थाने की व्यवस्थाएं देखीं। इसके अलावा शहर के विभिन्न मार्गों का बुलट से निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि बुलेट चलाने के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का भी संदेश दिया हुए। हेलमेट लगाकर वे बुलेट लेकर निकले। पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार कोतवाली पहुंचे तो देखा कि वहां पर दो छोटे-छोटे बच्चे खड़े हुए हैं। बच्चों से पूछा आप लोग यहां क्यों आए हो। बच्चों ने बताया कि पाठक वार्ड स्थित हमारे स्कूल में एक शिक्षिका हम से रुपये मांगती हैं। उसकी शिकायत करने आए हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कोतवाली टीआइ विजय विश्वकर्मा को टीम भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए दिए। कोतवाली के बंदीगृह में टीआइ विजय विश्वकर्मा द्वारा की गई पहल की प्रशंसा की। इस दौरान लंबित मामलों के निराकरण और लोगों को त्वरित रिस्पॉंस देने की बात कही।

 

Railway News: आज से कटनी में बदले जा रहे 26 ट्रेनों के इंजन, रेलवे को लाखों की शुरू हुई बचत

 

ट्रैफिक कर्मियों को सिखाया पाठ
मिशन चौक में जब पुलिस अधीक्षक पहुंचे तो देखा कि ट्रैफिक कर्मी बगैर कैप लगाए प्वाइंट पर खड़ा है। इस पर एसपी ने समझाइश दी। कहा कि जब हम ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो फिर आम जनता कैसे करेगी। सबसे पहले हमें नियमों का पालन करना होगा, इसके बाद आम जनता से कराना होगा। इसलिए सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी नियमों का पालन करें। टी स्टॉल पर चाय पी और लोगों से चर्चा की। लोगों से शहर की समस्या जानी और उसके समाधान के निर्देश दिए। कोतवाली टीआई को सभी होटलों रेस्टोरेंट की जांच, ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

 

Railway News: DRM ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लाटिक के बैन को लेकर दिया बड़ा संदेश, देखें वीडियो

 

दिनभर व दूसरे दिन दिखी सतर्कता
एसपी के मोटरसाइकिल से औचक निरीक्षण के बाद शनिवार की दिनभर और रविवार को पुलिस चौकस नजर आई। जिसकी जहां पर ड्यूटी थी वहां पर वह अधिकारी-कर्मचारी मुस्तैदी से नजर आया। कर्मचारियों को अब यह मालूम चल गया है कि पुलिस कप्ताह कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं।