1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोन पर बात करने उतरा नीचे, बैग से पार कर दिए एक लाख 65 हजार

कोतवाली थाना के बस स्टैंड की घटना, मंडी से अनाज बेचकर वापस पवई लौट रहा पीडि़त
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 11 Jan 2018, 12:12 PM IST

money stolen from bag

money stolen from bag

कटनी. बस स्टैंड में बस की सीट पर बैग रखकर नीचे उतरना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। जब वह वापस लौटा तो बैग से डेढ़ लाख से अधिक रुपये गायब मिले। आसपास के लोगों से जानकारी ली और उसके बाद पीडि़त ने चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही बस में बैठे दो युवकों पर संदेह भी जताया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार पवई जिला पन्ना निवासी सुशील कुमार अग्रवाल पिता स्वर्गीय लल्लू अग्रवाल कृषि उपज मंडी में आए दिन अनाज बेचने आते हैं। बुधवार को भी वे अनाज लेकर मंडी आए थे और बेचने के बाद उन्हें तीन लाख २० हजार रुपये मिले। रात हो जाने के कारण वे शहर में ही रुक गए और सुबह उठकर बस से पवई लौटने बस स्टैंड पहुंचे। बस की सीट पर उन्होंने रुपये से भरा बैग रख दिया और इस बीच किसी का फोन आ जाने पर वे बात करते हुए नीचे उतर गए। दस मिनट बाद जब वापस सीट पर पहुंचे तो देखा कि बैग की चैन खुली हुई है। जांच करने पर पता लगा कि उसमें से एक लाख ६५ रुपये गायब हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने पास में बैठे लोगों व बस के स्टॉफ से ली लेकिन पता नहीं चला। मामले की शिकायत उन्होंने कोतवाली थाना की बस स्टैंड चौकी में दर्ज कराई है।
पास ही बैठे थे दो युवक
अग्रवाल ने बस में उस दौरान बैठे दो युवकों पर रुपये निकालने का संदेह जताया है। पुलिस ने दोनों युवकों को चौकी में बैठाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों के पास ५० हजार रुपये मिले हैं, जिसके संबंध में उनका कहना है कि वे खंडवा से पेमेंट लेकर आए थे और पुलिस ने उनके बताए स्थान से रुपयों के संबंध में जानकारी ली। जिसमें उनको वहां से ५० हजार रुपये देने की बात कही गई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।