1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में चमत्कार-पटरी पर लेटी रही युवती फुल स्पीड से निकल गई ट्रेन

तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन भी युवती के ऊपर से होकर गुजर गई, लेकिन युवती को एक खरोच भी नहीं आई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Dec 2021, 1:45 PM IST

एमपी में चमत्कार-पटरी पर लेटी रही युवती फूल स्पीड से निकल गई ट्रेन

एमपी में चमत्कार-पटरी पर लेटी रही युवती फूल स्पीड से निकल गई ट्रेन

कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे आसान शब्दों में हम चमत्कार ही कह सकते हैं, या फिर इसे ऐसा भी कहा जा सकता है कि जाको राखे सांईया मार सके न कोए, यह कहावत इस घटना पर बिल्कुल सटीक बैठती नजर आ रही है। यहां सुसाइड करने के लिए एक युवती रेलवे ट्रेक पर आकर लेट गई, लेकिन शायद यमराज को भी यह मंजूर नहीं था, ऐसे में तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन भी युवती के ऊपर से होकर गुजर गई, लेकिन युवती को एक खरोच भी नहीं आई।


आत्महत्या के इरादे से लेटी थी ट्रेक पर
जानकारी के अनुसार कटनी जिले के विलायतकला रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक युवती आत्महत्या के इरादे से ट्रेन की पटरियों के बीच में जाकर लेट गई। इस दौरान उमरिया से कटनी आ रही तेज रफ्तार मालगाड़ी युवती के ऊपर से निकल गई, आश्चर्य की बात तो यह है कि मालगाड़ी के ड्राइवर की नजर भी उस युवती पर पड़ गई थी, इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए लेकिन तब तक पूरी ट्रेन युवती के ऊपर से निकल चुकी थी।

घोड़ों का खानदान अच्छा हो तो मिलती है मुंहमांगी कीमत

युवती के ऊपर से निकली फूल स्पीड ट्रेन
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पूरी ट्रेन ब्रेक लगाने के बाद भी युवती के उपर से निकल गई थी। फिर मालगाड़ी रूकने के बाद ड्राइवर कौशलेंद्र कुमार, उदित कुमार और गार्ड राजीव कुमार युवती के पास पहुंचे तो देखकर चकित रह गए। बालिका बेहोश हो गई थी, लेकिन चोटें नहीं आई थी। फौरन ही रेलवे के ड्राइवर व गार्ड ने मानवता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। एंबुलेंस की व्यवस्था कर युवती को बड़वारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। वहां युवती का इलाज करने वाले डॉक्टर अनिल झामनानी ने बताया कि स्टेशन मास्टर और रेलवे स्टॉफ बालिका को लेकर पहुंचे थे। बालिका ने अपना नाम देवरा गांव निवासी सोनम यादव बताया। उसे किसी प्रकार की चोटें नहीं आई थी और परीक्षण के बाद घर पर ही आराम करने की सलाह देकर भेज दिया गया।

जीवन की यह पहली घटना

इधर, रेलवे के ड्राइवर व गार्ड ने बताया कि उनके जीवन की यह पहली घटना है जब किसी युवती के उपर से पूरी मालगाड़ी निकल गई औरउसे खरोंच तक नहीं आई।