4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी के छोटे से गांव की बेटी विराट कोहली की तर्ज पर बनी रन मशीन, मप्र टीम में हुई शामिल

मुस्कान विश्वास का रेस्ट ऑफ एमपी व मप्र अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 5 Jan 2018, 9:58 AM IST

Muskan Viswas selection of Madhya Pradesh cricket team

Muskan Viswas selection of Madhya Pradesh cricket team

कटनी. कड़े संघर्ष और जज्बे के साथ खेल में हाथ आजमा रही गांव की बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। कटनी जिले के ग्राम तेवरी निवासी मुस्कान विश्वास पिता पलाश (१४) जिले की पहली महिला क्रिकेटर होने का गौरव प्राप्त किया है। मुस्कान का रेस्ट ऑफ एमपी व अंडर १९ मप्र बालिका क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। २५ दिसंबर से ३० दिसंबर तक अंडर १९ स्कूल गेम ऑफ फेडरेशन का आयोजन हुआ था। जिसमें मप्र की टीम से मुस्कान ने प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरार शहर से स्नेह यादव पिता राजाराम यादव को १९ वर्ष बालिका टीम का चयनकर्ता व कोच नियुक्त किया गया था। मैच में उम्दा प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं ने मुस्कान का चयन किया। मुस्कान के चयन पर विधायक संदीप जायसवाल, सुबीर चतुर्वेदी, राजेश सिंह, अजय मिश्रा, वाहिद खान, शेखर पाठक, उमा चढार, सुदर्शना, साक्षी, पलक, कीर्ति, प्रिंसी, आकांक्षा आदि ने बधाई दी है। मुस्कान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तर्ज पर रन मशीन बनी हुई है और इंडिया से रिप्रेजेंट करने के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है। हर मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होता है।

गजब का है जज्बा
न तो घूमने का शौक ना ही अन्य बच्चों की तरह टीवी और मोबाइल पर गेम खेलने का। न तो फैशन का मोह है ना ही मेकअप का। न तो बेवजह यहां-वहां घूमने का और ना ही पिकनिक आदि का लुत्फ उठाने का। जज्बा है तो सिर्फ हाथों में इंडियन क्रिकेट टीम का बैट देखने का और ख्वाहिश है अपने देश के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अपने आप को रिप्रजेंट करने की। यह जुनून है शहर से १७ किलोमीटर दूर ग्राम रैपुरा निवासी १३ वर्षीय मुस्कान विश्वास का। बारडोली की यह बेटी प्रतिदिन स्कूल से सीधे १७ किलोमीटर का सफर तय कर सीधे फारेस्ट प्लेग्राउंड पहुंचती है और भारत की महिला ए टीम में जगह बनाने के लिए पसीना बहा रही है। मुस्कान का कहना है कि वह एक इंटरनेशल क्रिकेटर बने और पापा के सपनों को साकार करे। बचपन से पापा को कोच मानकर क्रिकेट की बारीकियों को समझ रही है और अब शहर आकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स से भी टिप्स ले रही है।

घर की बजाय सीधे स्कूल
मुस्कान तेवरी स्थित संस्कार एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा ८ की छात्रा है। स्कूल समाप्त होते ही सीधे बस में सवार होकर मिशन चौक पहुंचती है और फिर यहां से उसके कदम फारेस्टर मैदान की ओर खिचे चले आते हैं। शाम ५ बजे से ७ बजे तक दो घंटे बच्चों के साथ पै्रक्टिस कर रही है। पिछले कई दिनों से मुस्कान का यह सिलसिला बस इसी जज्बे के साथ जारी है कि उसे एक दिए टीम इंडिया के लिए खेलना है। मुस्कान हाल में एक्सीलेंस जूनियर टीम का एज-ए कैप्टन प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। खास बात यह है कि मुस्कान क्रिकेट में ऑल राउंडर प्रदर्शन पर फोकस कर रहीं हैं। टीम में कैप्टन के साथ फास्ट बॉलर के नाम से भी पहचान है।

बपचन से हाथों में बैट
मुस्कान को बचपन से ही क्रिकेट का शौक है, लेकिन जबसे इन्होंने होश संभाला है अब उसे अपना ड्रीम मान लिया है। इसमें महारथ हासिल करने के लिए पापा पलाश विश्वास को एज-ए कोच चुना है। पापा के साथ मुस्कान प्रतिदिन सुबह दो घंटे बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के साथ खेल की अन्य बारीकियों को सीखती हैं। वहीं फारेस्टर प्लेग्राउंड में क्रिकेट खिलाड़ी व डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुबीर चतुर्वेदी व भागीरथ कचेर बुदादी से खेल के टिप्स ले रही है। मुस्कान के पापा का सिर्फ यही सपना है कि बेटी इंटरनेशनल टीम में सिलेक्टर होकर देश का नाम रोशन करे। ट्रॉफी और मेडल से देश का मान बढ़ाए।

संभाग स्तरीय कॉम्टीशन में सिलेक्शन
मुस्कान जिला स्तरीय कॉम्पटीशन सहित कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर चुकीं हंै। ग्राउंड में रोजाना प्रैक्टिस के साथ ही स्कूल स्तरीय, अंतर शालेय, फे्रंडली मैच में बैटिंग और बॉलिंग से जलवा बिखेर रहीं हैं। हाल ही में अंडर १७ संभाग स्तरीय टीम में मुस्कान का सिलेक्शन हुआ है। १० सितंबर को जबलपुर में होने वाले कॉम्पटीशन में प्रतिनिधित्व करेंगी। क्रिकेट एक्सपर्ट बुदादी का कहना है कि जब मुस्कान बल्ला घुमाती है और अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से स्टंप उखाड़ती हैं तो सबकी निगाहें खुद-ब-खुद उस पर ठहर जाती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मिताली राज की बहुत बड़ी फैन हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली और मिताली राज की तरह क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने का सपना है।