31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान- बच्चों के बेहतर कल के लिए वृद्ध दंपत्ति ने किया ये काम…पढि़ए खबर

पार्क में रोपने पहुंचे पौधे, पत्रिका हरित प्रदेश अभियान से प्रेरित हुए वृद्ध दंपत्ति, समिति के कार्य को सराहा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 5 Jul 2019, 12:45 PM IST

Older couple planted plants in the park

वृद्ध दंपत्ति ने रोपे पौधे

कटनी. पार्क के गेट से फेस-2 तक पैदल थैले में बरगद, पीपल, नीम के पौधे लिए वृद्ध दंपत्ति को गुरुवार की सुबह जागृति पार्क में देखकर समिति के सदस्य उनके पास पहुंच गए। वृद्ध पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत पार्क में पर्यावरण संधारण समिति, जागृति संस्था के द्वारा शुरू होने पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम से प्रेरित होकर पौधे लगाने पहुंचे थे। रेलवे की सेवाओं से सेवानिवृत्ति के बाद अपने परिवार के साथ कृष्णधाम कॉलोनी में रहने वाले एनपी तिवारी ने कहा कि खबर पढऩे के बाद उन्हें लगा कि हम पेड़ों की कमी से जिस तरह से गर्मी व पानी की कमी को झेल रहे हैं तो आने वाले समय में स्थिति भयावह हो सकती है। बच्चों का कल बेहतर हो, इसके लिए वे पौधे रोपने पार्क पहुंचे हैं, जिनकी समय-समय पर आकर वे देखभाल भी करेंगे। वृद्ध दंपत्ति ने फेस-२ में तीन पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। साथ ही माधवनगर की पहाड़ी को हरा-भरा करने में जुटी संस्थाओं के कार्य की सराहना की। जागृति संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय निगम व अन्य सदस्यों ने दंपत्ति का अभिनंदन किया।

क्षमता से अधिक भरी थी सवारी, बाइक सवार को बचाने में बस का हुआ ये हाल...पढि़ए खबर
7 जुलाई के चलेगा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम
माधवनगर जागृति पार्क के फेस-3 में पत्रिका हरित प्रदेश अभियान के तहत पर्यावरण संधारण समिति, जागृति संस्था सहित अन्य समाजसेवी, समाजिक संस्थाओं, कर्मचारी, व्यापारी संगठनों के सहयोग से 7 जुलाई से वृहद पौधरोपण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें पहाड़ी के 45 एकड़ के क्षेत्र में 5 हजार से अधिक पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है और उसको लेकर तैयारी भी पूरी हो चुकी है। पिछले साल पार्क में संस्थाओं ने अभियान के तहत 22 पौधे रोपे थे।
पहली झमाझम बारिश में कैसा हुआ शहर का हाल...देखिए वीडियो