26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Katni / लड़की से अफेयर पर प्लानिंग कर मर्डर करने बुलाया, नहीं लगी सही जगह गोली!

लड़की से अफेयर पर प्लानिंग कर मर्डर करने बुलाया, नहीं लगी सही जगह गोली!

फारेस्टर मैदान के समीप युवक को गोली मारने वाले संदिग्ध लगे पुलिस के हाथ, पूछताछ जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shiv Pratap Singh

•

Updated: 7 Sep 2018, 9:48 PM IST

gun shot

gun

कटनी. कोतवाली थाना अंतर्गत फारेस्ट मैदान के पीछे ३१ अगस्त की रात श्रेयांश पिता नंदकिशोर(२१) निवासी आनंद विहार कालोनी को हत्या करने की नियत से बुलाया गया था। एक युवक गाड़ी चला रहा था तो दूसरा १२ बोर का कट्टा लेकर बैठा था। पूरी प्लालिंग करके श्रेयांश को मर्डर के लिए बुलाया गया था। कट्टे से गोली तो मर्डर करने के लिए ही चली तो लेकिन वह श्रेयांश के हाथ में जा लगी और वह बाल-बाल बच गया। इस बात का खुलासा कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में पकड़े गए संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ में हुआ है। हालाकि पुलिस इस खुलासे की पुष्टि नहीं की है। अबतक मामले का खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की गिरफ्त में हत्या के प्रयास के दोनों आरोपी आ चुके हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।


अफेयर के कारण हत्या का प्रयास!
बताया जा रहा है कि इस मामले में पीडि़त श्रेयांश का एक किशोरी से अफेयर चल रहा था। यह बात उसके परिजनों को नागवार गुजरी। इसी बीच तीसरा युवक भी किशोरी को पसंद करता था जो श्रेयांश से खफा हो गया और हत्या करने की साजिश रच दी। मैसेज के माध्यम से श्रेयांश को फंसाया और मौके पर बुला लिया। हालाकि पुलिस पूरे मामले की पूछताछ में जुटी हुई है।
इनका कहना
गोली मारकर युवक की हत्या करने के प्रयास के मामले में संदिग्ध आरोपी मिले हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
शैलेष मिश्रा, टीआई, कोतवाली


यहां जीआरपी को नहीं लगा सुराग
इधर, जीआरपी पुलिस को अबतक गोली चलाने वाले का सुराग नहीं लगा है। उल्लेखनीय है कि जीआरपी थाना अंतर्गत १२ अगस्त की एनकेेजे रेलवे चौकी के पास अज्ञात युवकों ने बाइक सवार जैन कॉलोनी निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को गोली मार दी। गोली पैर में लगी और अभिषेक गंभीररूप से घायल हो गया। जीआरपी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। थाना प्रभारी डीपी चड़ार ने बताया कि पीडि़त के बयान फिर दर्ज किए जा रहे हैं। उसके द्वारा बताए गए संदेहियों से पूछताछ की गई है।