पहले से चल रही अवैध पैकारियां
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव में पहले से ही 8 से 10 स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की जा रही है, जो पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में चल रही है। इस दौरान अभय जैन, संतोष राजपाल, अशोक रैकबार, विजय जैन, गोलू पटेल, राहुल राजपूत, राजेंद्र पटेल, मि_ू पटेल, कुलदीप जैन, रघु पटेल, राजा खान, राजा आदिवासी, सौरभ नायक, सोनू पटेल, राजन सेन, शंकर पटेल और प्रिंस जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में शराब दुकान को बस्ती से दूर स्थापित करने की मांग रखी।