27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका दिवस विशेष : एक शिक्षक ऐसे भी, जो कन्या पूजन के बाद शुरु करते हैं कक्षा

24 जनवरी (बालिका दिवस) पर एक शिक्षक की विशेष कहानी जो 22 वर्षों से कन्या पूजन कर लगाते हैं बच्चों की कक्षाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jan 2021, 10:49 PM IST

news

बालिका दिवस विशेष : एक शिक्षक ऐसा, जो कन्या पूजन के बाद शुरु करते हैं कक्षा

कटनी/ राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आपको एक ऐसे शिक्षक के बारे में बताते हैं, जो लगातार 22 सालों से कन्या पूजन कर बच्चों की कक्षा का शुभारंभ करते आ रहे हैं। बड़वारा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला लोहरवारा-1 के शिक्षक राजा भैया सोनी के इस अनूठी पहल की सराहना आसपास गांव के साथ ही पूरे जिले में की जा रही है।

पढ़ें ये खास खबर- IIM इंदौर के मैनेजमेंट से सुधरेगा मध्य प्रदेश के उद्योगों का तंत्र, 3 साल में होगा बड़ा विकास


देखें खबर से संबंधित वीडियो...

सीएम के निर्देश के बाद फिर चर्चा में आए शिक्षक

हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शासकीय कार्यक्रमों का शुभारंभ कन्या पूजन से करने की बात कही है। सीएम के इस निर्देश के बाद लोहरवारा-1 गांव के शिक्षक की पहल की चर्चाएं एक बार फिर होने लगी हैं। शिक्षक राजा भैया सोनी ने पिछले दो दशक से बच्चों की पढ़ाई के पहले कन्या पूजन किया जाता है। हर रोज प्रार्थना के समय बिना भेदभाव के सभी वर्ग की छात्राओं का पैर धोकर पूजन करते रहे हैं। खास बात ये है कि, शिक्षक का अभिनव प्रयास कोरोना संक्रमण की विश्वव्यापी समस्या के बीच भी जारी रहा।

पढ़ें ये खास खबर- सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद इस मांग को लेकर परिजन ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम


इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में रिकॉर्ड शामिल

कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने मोहल्ला क्लॉस लगाने के निर्देश दिए थे। इस दौरान शिक्षक ने कन्या पूजन कर ही कक्षा प्रारंभ की। शिक्षक के इस अनूठी पहल को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल किया गया है।


इन्होंने किया- 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सही अर्थों में सार्थक'

बता दें कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को शिक्षक राजा भैया ने सही अर्थों में सार्थक किया है। शिक्षक द्वारा कन्या पूजन से न केवल स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों में उत्साह का संचार है, बल्कि लोंगो में भी जागरूकता देखी जा सकती है। यही कारण है कि, लोग शिक्षक राजा भैया के अनुकरणीय कार्य की सराहना करते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- 26 जनवरी की खास तैयारी : कर्मनिष्ठ टीम ने केंप लगाकर फ्री में किया पुलिस कर्मियों का हैयर कट


लोंगो की सोच बदलने के लिए महिलाओं का सम्मान जरूरी- शिक्षक राजा भैया

शिक्षक राजा भैया सोनी बताते हैं कि परिवार से प्रेरणा मिली कि, लोंगो की सोच बदलने के लिए महिलाओं का सम्मान करूं, ताकि लोगों में नैतिकता का वातावरण बने। ऐसे प्रयासों से समाज में बालिकाओं के प्रति लोगों की सोच बदलेगी। महिलाओं को सम्मान जनक जीवन जीने का अच्छा माहौल मिलेगा।