27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद इस मांग को लेकर परिजन ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-43 पर किया चक्काजाम, शुक्रवार रात को सड़क दुर्घटना में हुई थी युवक की मौत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jan 2021, 6:17 PM IST

news

सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद इस मांग को लेकर परिजन ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम

कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के बिलायत कला एनएच-43 शुक्रवार रात एक युवक की सड़क हादसे मौत के बाद शनिवार सुबह मृतक के परिजन ने नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। बता दें कि, गुजरी रात एनएच-43 पर एसबीआई बैंक के समीप विपिन गुप्ता को एक तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी थी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पढ़ें ये खास खबर- किसानों के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन : राजभवन मार्ग पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूर्व CM समेत 20 नेता गिरफ्तार

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

ग्रामीणों की प्रशासन को चेतावनी

इससके बाद शनिवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर नेशनल हाईवे नंबर-43 पर चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते कई घंटों के लिये यातायात प्रभावित हो गया। घटना की सूचना जैसे ही बड़वारा थाने को लगी, तो पुलिस बल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान ग्रामीणों ने शर्त रखी थी, कि, आए दिन मार्ग पर हादसे होते रहते हैं, जिसे नियंत्रण कसने के लिये सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं, जिसपर पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम खत्म किया गया। हालांकि, इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि, अगर 24 घंटे के भीतर लिखित आदेश जारी नहीं हुए, तो सड़क पर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका जवाबदार शासन-प्रशासन ही होगा।

पढ़ें ये खास खबर- रैली के बाद कमलनाथ बोले- आंसू गैस व वाटर केनन से हमला निंदनीय, शिवराज सरकार के ईशारे पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज


सीएम शिवराज भी दे चुके हैं आश्वासम पर लगातार हो रहे हादसे

आपको बता दें कि, जिस जगह पर सड़क हादसा हुआ था, उसी स्थान पर पहले भी कई बार छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यही कारण है कि, इस बार हुए हादसे के बाद ग्रामीण सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने को लेकर अड़ गए हैं। एक ग्रामीण के मुताबिक, पहले भी कई हादसे हुए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा ब्रेकर बनाने की मांग की जा चुकी है, बावजूद इसके बाजार के भीतर वाली सड़क पर ब्रेकर बनवाने में प्रशासन का रवैय्या उदासीन है। एक अन्य ग्रामीण का कहना है कि, करीब 3 साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां उपचुनाव के दौरे पर आए थे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सीएम से भी ब्रेकर बनवाने की मांग की गई थी, जिसपर सीएम शिवराज द्वारा भी आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब भी ये स्थान हादसों का स्थल ही बना हुआ है।

पढ़ें ये खास खबर- कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज : शहर अध्यक्ष बोले- शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे, पुलिस का डंडा लगने से टूट गई कलाई