27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली के बाद कमलनाथ बोले- आंसू गैस व वाटर केनन से हमला निंदनीय, शिवराज सरकार के ईशारे पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज

पुलिस द्वारा किये गए इस कार्रवाई को कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए निंदनीय बताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jan 2021, 3:50 PM IST

news

रैली के बाद कमलनाथ बोले- आंसू गैस व वाटर केनन से हमला निंदनीय, शिवराज सरकार के ईशारे पर किया गया बर्बर लाठीचार्ज

भोपाल/ केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर के साथ-साथ शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल यानी प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन का घेराव करने की तैयारी की थी। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता और किसान शामिल हुए थे। हालांकि, पुलिस द्वारा रैली को राजभवन पहुंचने से पहले रोशन पुर मार्ग पर रोकने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वॉटर केनन का इस्तेमाल किया गया, साथ ही भीड़ को तितर बितर करने के लिये हल्के बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। साथ ही, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत करीब 20 नेताओं को गिर्फ्तार भी किया गया है। पुलिस द्वारा किये गए इस रवैय्ये को कमलनाथ ने निंदनीय बताया है।

पढ़ें ये खास खबर- किसानों के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन : राजभवन मार्ग पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूर्व CM समेत 20 नेता गिरफ्तार


कमलनाथ ने ट्वीट कर कही ये बात

पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा घटना के बाद एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'किसानो के समर्थन में आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हज़ारों किसान भाइयों व कांग्रेसजनो पर शिवराज सरकार के ईशारे पर किये गए बर्बर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर केनन छोड़े जाने की और गिरफ़्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। कमलनाथ ने ये भी कहा कि, इस लाठीचार्ज में कई किसान भाइयों, कांग्रेसजनो , महिलाओं व मीडिया के साथियों को चोटे आयी है। उनके स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।किसानो के समर्थन में हमारा संघर्ष जारी रहेगा, हम ऐसे दमन से डरने-दबने वाले नहीं है। ' बता दें कि, इस दौरान पुलिस द्वारा महिला कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले रैली के दौरान कमलनाथ ने कहा था कि, केंद्र सरकार किसानों को बंधुआ बनाना चाहती है।

पढ़ें ये खास खबर- MPPEB के ग्रूप 2 के सब ग्रुप 4 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


ये है मामला

आपको बता दें कि, कृषि कानूनाें के विरोध और किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव करने जा रही थी।दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक से इकट्ठे होकर राजभवन के लिये रवाना हो गए। लेकिन, राजभवन पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा रोशनपुरा पर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रोशनपुरा और रंगमहल चौराहे पर वॉटर कैनन से पानी का छिड़काव किया। साथ ही, स्थितियां नियंत्रित करने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी और 20 कांग्रेसी नेताओं समेत कई महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें Video