27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन : राजभवन मार्ग पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूर्व CM समेत 20 नेता गिरफ्तार

रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 23 Jan 2021, 2:33 PM IST

news

किसानों के लिये कांग्रेस का प्रदर्शन : राजभवन मार्ग पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, पूर्व CM समेत 20 नेता गिरफ्तार

भोपाल/ मध्य प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल यानी कांग्रेस पार्टी शनिवार को पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस के अन्य बड़े-छोटे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी भोपाल स्थित राजभवन का घेराव करने के लिये दोपहर 11 बजे जवाहर चौक पर इकट्ठे हो गए थे। यहां से एक विशाल रैली राजभवन के लिए रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस ने किसानों के हित के लिये मैदान में उतरी कांग्रेस की रैली को रोशनपुर से आगे ही नहीं जाने दिया। इससे पहले ही पुलिस ने नेता-कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन से पानी की बौछार कर रोक लिया।

पढ़ें ये खास खबर- MPPEB के ग्रूप 2 के सब ग्रुप 4 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत 20 नेता गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े घए। हालही, में ये जानकारी भी सामने आई है कि, कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिये पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया है, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह और विधायक कुणाल चौधरी समेत कांग्रेस के करीब 20 नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, कांग्रेसी राजभवन तक नहीं पहुंच सके हैं।


कृषि कानून के विरोद में कांग्रेस ने आयोजित की रैली

आपको बता दें कि, केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानूनों के विरोध और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा आज राजभवन का घेराव करने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश के कई जिलों से राजधानी पहुंचे बड़ी संख्या में कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में शामिल हुए।

पढ़ें ये खास खबर- OLX पर फ्रॉड : विज्ञापन देखकर 65 हजार में हुई बाइक की डील, रुपये मिलते ही आरोपी बाइक लेकर फरार


रैली से पहले कमलनाथ ने कही थी ये बात

रैली रवाना होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने नेता-कार्यकर्ताओं समेत किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती है और खेती-किसानी इन तीन बिलों के माध्यम से उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जीतू पटवारी समेत कई विधायक शामिल हुए।

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साए परिजन ने किया नेशनल हाईवे पर चक्काजाम- video