30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, मंदिर और दरगाह को भी नहीं बख्श रहे चोर

बेखोफ चोर को धार्मिक स्थलों में भी चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे। यानी चोर मंदिर और दरगाह में भी चोरी करने से बाज नही आ रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Aug 2021, 9:45 PM IST

News

शहर में नहीं थम रहा चोरियों का सिलसिला, मंदिर और दरगाह को भी नहीं बख्श रहे चोर

कटनी/ मध्य प्रदेश के कटनी शहर में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद रोजाना कहीं न कहीं से चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। हैरानी की बात ये है कि, बेखोफ चोर को धार्मिक स्थलों में भी चोरी करने से गुरेज नहीं कर रहे। यानी चोर मंदिर और दरगाह में भी चोरी करने से बाज नही आ रहे।

पढ़ें ये खास खबर- शराब तस्करी का ये तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान : स्टेशनरी के पैकेट में रखकर दिल्ली से MP में खपाई जा रही थी शराब

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

बता दें कि, दो दिन पहले कटनी के प्रसिद्ध पीर बाबा की दरगाह में चोरों ने हाथ साफ किया था, तो सोमवार को काली मंदिर में चोरी की घटना हुई है। कटनी के जे.टी नगर स्थित काली मंदिर जो शहर का बहुत प्राचीन है, जो रेल लाइनों के बीच में बना हुआ है। यहां चोरों ने मंदिर का गेट तोड़कर ताला काटा और मंदिर से एम्पलीफायर, घंटे, जेवर, चांदी का छत्र और दान पेटी ले उड़े।

पढ़ें ये खास खबर- MP में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव : कोरोना संकट के चलते केंद्रीय चुनाव आयोग से की गई उपचुनाव टालने की मांग

मंदिर के सेवादारों में आक्रोश

वारदात के बाद से मंदिर की देखभाल करने वाले वार्ड पार्षद राजेश जाटव और मंदिर के सेवादारों में भारी आक्रोश है। मंदिर के सेवादारों की मांग है कि, पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करे। मोके पर निवर्तमान पार्षद राजेश जाटव, मंदिर के सेवादारों में लल्लू कोरी, महेश कोरी, राजू गुप्ता, गंगाराम, राजा, मुमताज खान, रवि, मुन्ना, मदन आदि लोग शामिल थे।