30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब तस्करी का ये तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान : स्टेशनरी के पैकेट में रखकर दिल्ली से MP में खपाई जा रही थी शराब

पुलिस से कहा- पैकेट में स्टेशनरी का सामान है, पुलिस ने पैकेट खुलवाए, निकली शराब की बोतले, आरोपी स्टेशनरी का चालान बनाकर दिल्ली से लाई शराब इंदौर में खपाते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Aug 2021, 8:47 PM IST

News

शराब तस्करी का ये तरीका जानकर रह जाएंगे हैरान : स्टेशनरी के पैकेट में रखकर दिल्ली से MP में खपाई जा रही थी शराब

इंदौर/ प्रदेश सरकार की सख्ती के बीच अवैध शराब की तस्करी करने वाले भी रोजाना तस्करी के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। इसी कड़ में क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्टेशनरी का चालान बिल्टी बनाकर अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे थे। ये दिल्ली से अवैध शराब लाकर इंदौर में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल और अंग्रेजी शराब व्हाइट एंड ब्लू, आफ्टर डार्क, बोटामस अप मिलाकर कुल 5 पेटी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये आंकी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीट पर उपचुनाव : कोरोना संकट के चलते केंद्रीय चुनाव आयोग से की गई उपचुनाव टालने की मांग


मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई

मुखबिर से मिली सूचना पर क्राइम ब्रांच द्वारा ये कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, केपीटल इंडिया लॉजिस्टिक ट्रान्सपोर्ट सांवेर रोड पर स्टेशनरी के बिल्टी चालान बनाकर अवैध शराब की तस्करी हो रही है। इस पर एक टीम को मौके पर भेजा गया। जहां जितेन्द्र पिता मांगीलाल भोज 39 निवास मयूर मूसाखेड़ी आजाद नगर, चंदन पिता लालचंद कौचल 34 निवासी भावना नगर खंडवा नाका, गोविंद पिता भावरसिंह गुर्जर 38 निवासी लालबाहदूर शास्त्री नगर अन्नपूर्णा मिले। उनके पास एक प्लास्टिक का पैकेट था। उस पर 6275-5 नंबर लिखा था। पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया की यह स्टेशनरी है, जो कि दिल्ली से आई है।

पढ़ें ये खास खबर- गुना में मुसलाधार बारिश : जिले 150 से ज्यादा गांवों में भरा पानी, राजस्थान से संपर्क टूटा, टापू में तब्दील हुए कई गांव


स्टेशनरी की बिल्टी पर कर रहे थे शराब की तस्करी

क्राइन ब्रांच द्वारा पकड़े गए आरोपियों को जब्त किये गए पैकेट को खोलने को कहा। इसपर वे आनाकानी करने लगे। हालांकि, पैकेट खुलने पर उसमें 5 पेटी अंग्रेजी शराब निकली। उसकी बिल्टी के बारे में पूछा तो उन्होंने जो चालान दिखाया, वो स्टेशनरी आने का बिल था। इस प्रकार से पाया गया कि, स्टेशनरी का चालान बिल्टी बनाकर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। शराब के लाइसेंस और परमिट के बारे पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ में आरोपियों ने किसी दीपेश वाधवानी नामक युवक के नाम का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विक्रम विश्वविद्यालय का कारनामा, छात्रों को दे दिये 0 अंक, देखें Video