1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन में अवैध मादक पदार्थ लेकर कर रहे थे ट्रेन का इंतजार, जीआरपी ने दो बदमाशों को दबोचा

- मुड़वारा रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने दो बदमाशों को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। जब तस्कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। - आरोपियों पर एनडीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जीआरपी टीआइ डीपी चड़ार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुड़वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4-5 पर दमोह छोर में दो लड़के खड़े हैं। दोनों के पास भारी मात्रा में गांजा है। - वह किसी ट्रेन के इंतजार में हैं। टीआइ तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को बताए हुलिया अनुसार दबोचकर जांच की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 21 Aug 2019, 11:56 AM IST

Two accused arrested for smuggling Ganja

Two accused arrested for smuggling Ganja

कटनी. मुड़वारा रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने दो बदमाशों को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। जब तस्कर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे तभी जीआरपी ने मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया। आरोपियों पर एनडीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जीआरपी टीआइ डीपी चड़ार ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुड़वारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 4-5 पर दमोह छोर में दो लड़के खड़े हैं। दोनों के पास भारी मात्रा में गांजा है। वह किसी ट्रेन के इंतजार में हैं। टीआइ तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को बताए हुलिया अनुसार दबोचकर जांच की।

जीआरपी के हाथ लगे डकैत, सराफा कारोबारी व नेता की दुकान से बरामद हुए जेवर, कई चोरियों का हो सकता है खुलासा

ये हुए गिरफ्तार
तलाशी के दौरान रवि कोल (23) निवासी भारत चौक झर्राटिकुरिया, मनीष चौधरी (21) निवासी भारत चौक के पास से गांजा जब्त किया। रवि कोल के पास से 2 किलो 100 ग्राम कीमती 21 हजार, मनीष चौधरी के पास से 2 किलो 200 ग्राम कीमती लगभग 22 हजार जब्त किया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जीआरपी डीपी चड़ार, सहायक उप निरीक्षक केके चौबे, एचएन त्रिवेदी, प्रधान आरक्षक श्याम सुंदर उपाध्याय, आरक्षक सतेंद्र सिंह, सीवेंद्र, परशुराम यादव, धीरज यादव आदि का योगदान रहा।

शिक्षक के तबादले पर बोले बच्चे: मास्साब के स्थानांतरण से स्कूल आने का नहीं करता मन, कलेक्टर ने कही ये बात

पुलिस को देखने भागने लगे थे बदमाश
बताया जा रहा है कि जैसे ही मुखबिर के बताए अनुसार पुलिस जैसे ही बदमाशों को दबोचने पहुंची तो बदमाश वहां से भागने लगे। पुलिस ने दौड़ लगाई और दोनों को दबोच लिया। आरोपियों को मुड़वारा स्टेशन से जीआरपी लेकर पहुंची और वहां पूछताछ शुरू की।

Nagar Nigam: अध्यक्ष ने मीडिया को किया बाहर, परिषद की बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष ने जुगलबंदी से किया ये काम, देखें वीडियो

नई बाया सरगना का नाम
दोनों बदमाश गांजा की खेप कहां से लेकर आए थे कहां लेकर जा रहे थे या किसे बेचने की फिराक में थे पूछने पर भी नहीं बताई। जीआरपी ने सख्ती से भी पूछताछ की लेकिन आरोपियों ने नहीं बताया। बता दें कि कटनी में गांजा, स्मैक का कारोबार बड़ी तेजी से बढ़ा है। अपराधी बेखौफ होकर अवैध कारोबार कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर करोड़ों की लागत से धंसके ब्रिज की जांच करने आए दिल्ली से एक्सपर्ट, मीडिया से करते रहे किनारा, देखें वीडियो

लगातार चलाएं अभियान
उक्त कार्रवाई पुलिस महानिर्देशक रेल मप्र एवं पुलिस महानिरीक्षक रेल मप्र भोपाल के दिशा निर्देशन एवं एसआरपी सुनील जैन के निर्देश में कार्रवाई की गई। इस मामले में कार्रवाई को लेकर एएसआरपी प्रतिमा पटेल लगातार सक्रिय रहीं हैं। टीआइ को कार्रवाई के निर्देश दिए। लगातार अभियान चलाकर अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। बता दें कि ट्रेनों में गांजा और शराब की तस्करी हो रही है। पूर्व में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। अपराधी ट्रेनों के रास्ते अवैध कारोबार कर रहे हैं। कम जांच होने के कारण आसानी से निकल जाते हैं।