1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीआरपी के हाथ लगे डकैत, सराफा कारोबारी व नेता की दुकान से बरामद हुए जेवर, कई चोरियों का हो सकता है खुलासा

- जीआरपी कटनी को एक डकैत गिरोह हाथ लगा है। इस गिरोह में 6-7 लोग शामिल होना बताए जा रहे हैं। दो दिनों से जीआरपी बदमाशों से पूछताछ करने के साथ ही सामान बरामदगी में जुटी हुई है। - ट्रेनों में डकैती व चोरी को लेकर जीआरपी सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। जानकारी के अनुसार जीआरपी गिरोह के राजू उर्फ रंजीत बदमाश को ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनभर लेकर घूमी रही। - बताया जा रहा है कि जीआरपी टीआइ डीपी चड़ार बदमाश को लेकर दोपहर में सिलौंड़ी पुलिस चौकी पहुंचे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 19 Aug 2019, 11:42 AM IST

GRP Katni arrested dacoit

GRP Katni arrested dacoit

कटनी/ढीमरखेड़ा. जीआरपी कटनी को एक डकैत गिरोह हाथ लगा है। इस गिरोह में 6-7 लोग शामिल होना बताए जा रहे हैं। दो दिनों से जीआरपी बदमाशों से पूछताछ करने के साथ ही सामान बरामदगी में जुटी हुई है। ट्रेनों में डकैती व चोरी को लेकर जीआरपी सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। जानकारी के अनुसार जीआरपी गिरोह के राजू उर्फ रंजीत बदमाश को ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनभर लेकर घूमी रही। बताया जा रहा है कि जीआरपी टीआइ डीपी चड़ार बदमाश को लेकर दोपहर में सिलौंड़ी पुलिस चौकी पहुंचे। सिलौंड़ी में शाम 7 बजे तक जांच जारी रही। जीआरपी के सूत्रों ने बताया कि रंजीत के अनुसार उसने सिलौंड़ी निवासी अमित सोनी के यहां चोरी के जेवर बेचा था, जिसकी बरामदगी के लिए उसे यहां लाया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के बताए अनुसार 50 हजार रुपये से अधिक के जेवर बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर दिनभर गांव में गहमागहमी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को गहने बेचे गए हैं वह राजनैतिक दखल रखता है। वह कांग्रेस नेता भी है। जीआरपी उस पर कोई कार्रवाई न करे इसको लेकर कई नेता सक्रिय रहे। जांच के दौरान ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी रेखा प्रजापति, चौकी प्रभारी सीताराम बागरी सहित पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।

Railway: इस रेल लाइन में फैक्चर ट्रैक से धड़धड़ाते हुए गुजरीं ट्रेनें, दो युवाओं की तत्परता से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

सिहोरा से भी हुई जब्ती
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीआरपी आरोपियों को सिहोरा क्षेत्र में उनके घर भी लेकर पहुंची है। बदमाशों ने बताया कि ट्रेनों में चोरी का कुछ सामान घर पर भी रखे हुए हैं। जेवरात सहित अन्य सामग्री को जब्त करने के लिए जीआरपी आरोपियों को अलग-अलग ठिकाने पर लेकर जा रही है। इन बदमाशों के पकड़े जाने से ट्रेनों में कई घटनाओं के खुलने की संभावना है।

जाम से कराह रही इस शहर की जनता, अंडरपाथ निर्माण में सामने आई निगम की बड़ी बेपरवाही, तीन साल पहले बना था प्रस्ताव

इनका कहना है
डकैती का एक गिरोह हाथ लगा है। मुख्य आरोपी को सिलौंड़ी व सिहोरा क्षेत्र में लाकर मशरुका की बरामदगी की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
डीपी चड़ार, टीआइ जीआरपी।

जीआरपी पुलिस सिलौंड़ी पहुंची थी। चोर को लेकर अमित सोनी के यहां पहुंची। यहां से चोरी के बेचे गए जेवरात बरामद किया जाना बताया है।
रेखा प्रजापति, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा।