9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए आश्रय गृह से किसकी मदद से भागी दो किशोरियां

सीसीटीवी फुटेज जांच हुआ खुलासा, संस्था की भूमिका संदिग्ध!, एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में शुक्रवार को पूरे दिन हुई जांच, जब्त किए संस्था से जुड़े दस्तावेज

2 min read
Google source verification
girls

girls

कटनी. लिटिल स्टार फाउंडेशन आश्रय गृह से भागी दो किशोरियों के मामले की जांच शुक्रवार को एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा की मौजूदगी में एनकेजे पुलिस ने की। जांच में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पता चला कि आश्रय गृह से दो किशोरियों को भगाने में संस्था के ही एक लड़की का हाथ है। फुटेज में उस लड़की तस्वीरें भी कैद है, जिसकी मदद से किशोरियां भागी हैं। सीसीटीवी फुटेज में दर्ज वीडियो के बाद लिटिल स्टार फाउंडेशन आश्रय गृह की भूमिका भी सवालों में है।
उल्लेखनीय है कि एनकेजे थानाक्षेत्र अंतर्गत संचालित लिटिल स्टार फाउंडेशन में रह रहीं सिंगरौली और सीधी जिले की दो किशोरियंा 4 अगस्त की रात 8.30 बजे भाग गई थी। जिसकी रिपोर्ट एनकेजे थाने में 8 अगस्त को दर्ज हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार तक भागी किशोरियों का पता नहीं लग सका। इधर, किशोरियों का पता लगाने पुलिस की एक टीम उनके घर गई थी, लेकिन लड़कियां वहां पर नहीं मिली थी।

सोशल मीडिया पर वायरल संस्था संचालक के मैसेज पर उठे सवाल
आश्रय गृह से दो किशोरियों को भागने के बाद संस्था में हड़कंप मच गया था। इस बीच संस्था संचालक डॉ. समीर चौधरी का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ। वायरल मैसेज को लेकर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने संस्था संचालक के मैसेज का समर्थन नहीं किया। मैसेज को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा कि वायरल मैसेज में संस्था संचालक ने दोनों किशोरियों के प्रेगनेंट होने की बात कही है, जबकि एक ही किशोरी गर्भवती थी।

वर्जन
किशोरी किसी नंबर से बात भी करती थी। उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। ुपुलिस किशोरियां का पता लगा रही है।
मंजू शर्मा थाना प्रभारी एनकेजे
....
आश्रय गृह से किशोरियों के भागने मामले की जांच की गई है। कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
धर्मेंद्र मिश्रा एसडीएम
...........................