28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद मंदिर में माता को रोज कौन चढ़ा देता है फूल, यह राज जानने निकले हजारों भक्त

माता के भक्त पैदल य़ात्रा पर निकले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

deepak deewan

•

Updated: 19 Oct 2021, 8:01 PM IST

Who gives flowers everyday, devotees came out to know this secret

Who gives flowers everyday, devotees came out to know this secret

कटनी. देशभर में मैहर का शारदा माता का मंदिर सिद्ध स्थान के रूप में जाना जाता है. इस विख्यात मंदिर से कई किंवदंतियां जुड़ी हैं. बताते हैं कि त्रिकूट पर्वत की चोटी पर स्थित मंदिर में रात को घंटी बजने और आरती की आवाज आती है. इतना ही नहीं, सुबह जब पुजारी मंदिर के पट खोलते हैं तो उन्हें माता के चरणों में फूल चढ़े हुए मिलते हैं.

ऐसे अनेक रहस्य आज भी अनसुलझे हैं. शारदा माता के ऐसे ही चमत्कारों से रूबरू होने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने रोज हजारों भक्त मंदिर आते हैं. माता के कुछ भक्तों ने तो उनके दर्शन के लिए कठिन संकल्प लिया है. अनूपपुर जिले के कोतमा से माता के भक्त मैहर की पैदल य़ात्रा पर निकले हैं. ये श्रद्धालु करीब 240 किमी की यात्रा
7 दिन में पूरी करेंगे.

मैहर की पैदल यात्रा कर रहे तीन हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं का यह जत्था मंगलवार को कटनी पहुंचा. जिले के बरही में मंगलवार शाम को आस्था की गंगा बही. यहां मैहर के लिए पैदल शोभायात्रा में निकले श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचते ही माहौल भक्तिमय हो गया. पूरा नगर मां की श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया.

मैहर दर्शन के लिए निकली इस यात्रा में कोतमा के साथ ही आसपास के गांव बेलियाबड़ी, निगवानी, पिपरिया, देवगवां आदि के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं. महिलाओं, बुजुर्ग और युवाओं की यह यात्रा 21 अक्टूबर को मैहर पहुंचेगी. वहां माता की आराधना के बाद सभी लोग वापस बस से अपने घर के लिए रवाना होंगे.

Navratri 2021 रोज सुबह माता के चरणों में चढ़ा मिलता है फूल, आज भी अनसुलझा है ये रहस्य

बरही आने पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया. मां शारदा की दर्शन और उनकी पूजा अर्चना के लिए निकली यात्रा में शामिल लोगों की विशेष व्यवस्था की गई. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पूरे इंतजाम किए गए हैं. जिले में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है.